1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India Tv Poll: क्या आप प्रशांत किशोर की राहुल गांधी को राजनीति से पीछे हटने की सलाह से सहमत हैं?

India Tv Poll: क्या आप प्रशांत किशोर की राहुल गांधी को राजनीति से पीछे हटने की सलाह से सहमत हैं?

 Written By: Amar Deep
 Published : Apr 12, 2024 07:54 pm IST,  Updated : Apr 12, 2024 07:54 pm IST

India TV Poll: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुटे हुए हैं। इसी बीच प्रमुख राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राजनीति से पीछे हटने की सलाह दी है। ऐसे में क्या आप प्रशांत किशोर की राहुल गांधी को राजनीति से पीछे हटने की सलाह से सहमत हैं? इसे लेकर इंडिया टीवी ने पोल किया है।

प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को दी सलाह।- India TV Hindi
प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को दी सलाह। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: कुछ ही दिनों बाद लोकसभा के पहले चरण का मतदान होने वाला है। वहीं कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन के बीच अभी भी सबकुछ ठीक नहीं नजर आ रहा है। कई राज्य ऐसे हैं जहां पर गठबंधन के दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इन सब के बीच राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर का एक बयान चर्चाओं में है। दरअसल प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को सलाह दी है कि उन्हें राजनीति से पीछे हट जाना चाहिए। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आप प्रशांत किशोर की राहुल गांधी को राजनीति से पीछे हटने की सलाह से सहमत हैं? इसी को लेकर INDIA TV ने अपने पोल के जरिए जनता की नब्ज टटोली, जिस पर चौंकाने वाले जवाब मिले।

क्या था सवाल?

हमने अपने पोल में जनता से यह पूछा था कि 'क्या आप प्रशांत किशोर की राहुल गांधी को राजनीति से पीछे हटने की सलाह से सहमत हैं?' इसके लिए हमने जनता के सामने 'हां', 'नहीं' और 'कह नहीं सकते' तीन ऑप्शन दिए थे। इस पोल में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हमें कुल 21654 लोगों की राय जानने का मौका मिला। इस पोल में ज्यादातर लोगों का कहना था कि राहुल गांधी को राजनीति से पीछे हटने के लिए प्रशांत किशोर ने जो सलाह दी है, वह सही है और राहुल गांधी को इस पर अमल करना चाहिए।

आंकड़ों में कैसा रहा पोल का नतीजा?

वहीं अगर आंकड़ों की बात करें तो इस मतदान में कुल 21654 लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से ज्यादातर, यानी 82 फीसदी लोगों का मानना था कि राहुल गांधी को प्रशांत किशोर की सलाह मानकर राजनीति से पीछे हट जाना चाहिए। वहीं 15 फीसदी लोगों का मानना था कि राहुल गांधी को अभी भी राजनीति में बने रहना चाहिए। इसके अलावा 3 फीसदी लोगों ने 'कह नहीं सकते हैं' का ऑप्शन चुना। इन 3 फीसदी लोगों ने 'राहुल गांधी को लेकर प्रशांत किशोर की सलाह' के मामले में हां या ना में से किसी तरफ जाना पसंद नहीं किया।

India TV Poll के नतीजे।
Image Source : INDIA TVIndia TV Poll के नतीजे।

यह भी पढ़ें- 

रामलला के ललाट पर सूर्यदेव ने किया तिलक, देखें सफल परीक्षण का अद्भुत Video

Lok Sabha Election 2024: "भाजपा ने राक्षस डाकू को टिकट दिया है", कूचबिहार में बिगड़े ममता के बोल; BJP पर साधा निशाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत