1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Dumka Rape Case: दुमका में फिर हुई हैवानियत, नाबालिग से किया बलात्कार, फिर पेड़ से लटकी मिली लाश

Dumka Rape Case: दुमका में फिर हुई हैवानियत, नाबालिग से किया बलात्कार, फिर पेड़ से लटकी मिली लाश

 Published : Sep 03, 2022 08:08 pm IST,  Updated : Sep 03, 2022 08:19 pm IST

Dumka Rape Case: झारखंड के दुमका जिले में पिछले हफ्ते शाहरुख नाम के एक युवक ने एकतरफा प्यार में असफल होने पर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 19 साल की युवती को जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

Tribal girl hanged from tree after rape in Dumka- India TV Hindi
Tribal girl hanged from tree after rape in Dumka Image Source : INDIA TV GFX

Highlights

  • झारखंड के दुमका पिछले हफ्ते ही अंकिता को जिंदा जलाया
  • दुमका में एक और लड़की को होना पड़ा हैवानियत का शिकार
  • बलात्कार के बाद लड़की का शव एक पेड़ से लटका मिला

Dumka Rape Case: झारखंड के दुमका जिले में पिछले हफ्ते शाहरुख नाम के एक युवक ने एकतरफा प्यार में असफल होने पर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 19 साल की युवती को जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना का गम और गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि दुमका से ही एक और जघन्य अपराध सामने आया है। दुमका में एक और लड़की को हैवानियत का शिकार होना पड़ा। ये लड़की नाबालिग बताई जा रही है। इतना ही नहीं बलात्कार के बाद लड़की का शव एक पेड़ से लटका मिला। इसके पहले गुरुवार को तालझारी में एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ था। झारखंड से लगातार आ रही ऐसी घटनाओं पर भाजपा नेता बाबू लाल मरांडी ने सोरेन सरकार पर निशाना साधा है।

बीजेपी ने सोरेन सरकार को घेरा

इस घटना को लेकर बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया। मरांडी ने ट्वीट किया, "दुमका से यह खबर खून खौला देने वाली है। आरोप है कि इस आदिवासी युवती को कल अरमान अंसारी नाम के युवक ने बलात्कार के बाद हत्या कर पेड़ पर लटका दिया है? अरमान की गिरफ़्तारी हो गई है। और कितनी आदिवासी युवतियां ऐसे दरिंदों का शिकार होगी झारखंड में?" मरांडी ने अगले ट्वीट में सोरेन सरकार पर हमला करते हुए लिखा, "जेहादी एक संताल आदिवासी लड़की का रेप कर लाश लटका गए वो भी दुमका में ही। किसको बचा रहे हैं आप हेमंत सोरेन? शर्म करिये। आप और आपकी पुलिस जितना भी छुपा लें, हम इंसाफ़ दिलाएंगे।"


 
पेड़ से लटकता मिला नाबालिग का शव
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के श्रीअमड़ा में पेड़ से लटकता एक किशोरी का शव मिला। इस लड़की की उम्र 14-15 साल के आस-पास बताई जा रही है। लड़की आदिवासी समुदाय की बताई जा रही है। मृतक लड़की रानेश्वर थाना इलाके के रंगलिया पंचायत की थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। शनिवर सुबह श्रीअमड़ा गांव के कुछ लोग रास्ते से गुजरे तो उनकी नजर पेड़ से लटक रहे किशोरी के शव पर पड़ी। इसकी फौरन पुलिस को सूचनी दी गई, जिसके बाद यूनिवर्सिटी थाना प्रभारी सुजीत उरांव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। 

प्रेम जाल में फंसाया, गर्भवती हुई तो रेप कर मार दिया
सूत्रों ने बताया कि रंगलिया के कोचीया डगाल की रहने वाली युवती दुमका के जामा स्थित अपनी मौसी के घर काम करती थी। इस दौरान अरमान अंसारी नाम के एक मुस्लिम युवक से उसे प्रेम हो गया। प्रेम जाल में फंसकर लड़की गर्भवती हो गई। जब लड़की ने आरोपी अरमान पर शादी का दबाव बनाया तो उसने साजिश के तहत लड़की को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 376, 302 समेत पॉस्को एक्ट और SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। डीआईजी सुदर्शन मंडल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत