1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंडमान सागर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

अंडमान सागर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 18, 2023 12:42 pm IST,  Updated : Aug 18, 2023 01:55 pm IST

आज दोपहर अंडमान सागर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 रही।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : फाइल

Earthquake: अंडमान सागर एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता  4.3 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर अंडमान सागर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

3 अगस्त को 4.3 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले तीन अगस्त को भी अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में तड़के 4.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र दक्षिण अंडमान जिले में समुद्र में 61 किलोमीटर की गहराई पर था। यह कम तीव्रता वाला झटका था जो पोर्ट ब्लेयर से 127 किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित समुद्र में महसूस किया गया।

5 जुलाई को 5.9 तीव्रता का भूकंप

एक महीने से भी कम समय में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में यह तीसरा भूकंप था। इससे पहले भी समुद्र में पांच तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। वहीं पांच जुलाई को द्वीप समूह में रात करीब एक बजे के आसपास 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र पोर्ट ब्लेयर से 126 किमी दक्षिण पूर्व में था। अंडमान-निकोबार द्वीप क्षेत्र तक फैली अल्पाइन-हिमालयी भूकंपीय पट्टी को भूकंप के लिहाज से सर्वाधिक सक्रिय पट्टी माना जाता है और इस द्वीपसमूह पर अक्सर भूकंप आते हैं। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत