1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Earthquake : अंडमान-निकोबार में आज फिर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 मापी गई

Earthquake : अंडमान-निकोबार में आज फिर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 मापी गई

 Written By: Niraj Kumar
 Published : Jul 06, 2022 07:01 am IST,  Updated : Jul 06, 2022 10:18 am IST

Earthquake : नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

Highlights

  • सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर आया भूकंप
  • रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6
  • कल भी अंडमान-निकोबार में आया था भूकंप

Earthquake : अंडमान-निकोबार (Andaman and Nicobar) आज लगातार दूसरे दिन भूकंप (Earthquake) के झटकों से हिल उठा। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के मुताबिक सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। इससे पहले कल भी अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।

कल भी आया था भूकंप

कल सुबह भी 5 बजकर 57 मिनट से अचानक अंडमान निकोबार की धरती हिल उठी थी।  सुबह के वक्त ज्यादातर लोग अपने घरों में सो रहे थे। भूकंप के झटको से लोगों की नींद खुल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई। भूकंप का केंद्र पोर्ट ब्लेयर से 215 किमी की दूरी पर था।

दक्षिणी असम में भूकंप

इससे पहले दक्षिणी असम में मंगलवार को 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था।  रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप से जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ। भूकंप मणिपुर के साथ अंतर-राज्य सीमा के पास कछार जिले में सुबह करीब 11 बजकर तीन मिनट पर 35 किलोमीटर की गहराई में आया। आपको बता दें कि पूर्वोत्तर का इलाका उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आता है जहां अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं। असम और उत्तर पूर्व के कुछ हिस्सों को 2021 में 28 अप्रैल को आए 6.4 तीव्रता के भूकंप ने हिला दिया था। यह हाल के वर्षों में उच्च तीव्रता वाले भूकंपों में से एक था। उसी साल 26 नवंबर को असम और मिजोरम के कुछ हिस्सों में 6.1 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया था। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत