Earthquake Jammu and Kashmir :जम्मू-कश्मीर की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल उठी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजकर 36 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में था।
Related Stories
भूकंप के झटकों से जानमाल के किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि माना जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते जानमाल को नुकसान होने की संभावना बेहद कम है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इस साल कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि इसकी तीव्रता कम रही है फिर भी लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत भी है।