1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत के इस राज्य में बार-बार आ रहा भूकंप, अगस्त में 7वीं बार हिली धरती

भारत के इस राज्य में बार-बार आ रहा भूकंप, अगस्त में 7वीं बार हिली धरती

 Published : Aug 18, 2025 08:02 pm IST,  Updated : Aug 18, 2025 11:42 pm IST

पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम में अगस्त महीने में 7वीं बार भूकंप के कारण धरती हिल उठी है। सोमवार को नागांव में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। आइए जानते हैं कि कितनी रही इस भूकंप की तीव्रता।

assam earthquake news- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : INDIA TV

भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न हिस्सों में भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल के दिनों में विभिन्न देशों में भूकंप की घटनाओं के कारण हजारों लोगों की मौत भी हुई है। इस कारण लोगों के भीतर खौफ भरता जा रहा है। इस बीच अब पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप राज्य के नागांव में आया है। आइए जानते हैं इस भूकंपीय घटना के बारे में विस्तार से।

कितनी रही भूकंप की तीव्रता?

असम के नागांव में सोमवार को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नागांव में भूकंप सोमवार को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर आया। इसका केंद्र जमीन से 35 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटके नागांव के आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए। अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भूकंप के कारण किसी जान-माल के नुकसान के बारे में तत्काल खबर सामने नहीं आई है।

अगस्त महीने में 7वीं बार भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, असम में अगस्त महीने में 7 बार भूकंप की घटना सामने आ चुकी है। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 से 4.3 के बीच रही है। वहीं, नागांव में इस महीने भूकंप की ये तीसरी घटना थी। इससे पहले नागांव में 7 अगस्त को 3.8 तीव्रता और इसके अगले दिन 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था।

भूकंप क्यों आते हैं?

आपको बता दें कि पृथ्वी के अंदर कुल 7 टेक्टोनिक प्लेट्स मौजूद रहती हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी 7 टेक्टोनिक प्लेट्स अपनी-अपनी जगह पर लगातार घूमती रहती हैं। हालांकि, कई बार घूमने के दौरान ये टेक्टोनिक प्लेटें फॉल्ट लाइन पर टकरा जाती हैं। इनके टकराने से जो घर्षण पैदा होता उससे ऊर्जा उत्पन्न होती है जो कि बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं। यही कारण है कि धरती पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- हिमाचल में कुदरत का कहर, भारी बारिश के चलते 400 सड़कें हुईं बंद, इन मार्गों से टूटा संपर्क

मौत का LIVE Video: ट्रक से निकला ड्राइवर, आया हार्ट अटैक, लड़खड़ाकर गिरा और चली गई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत