1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मौत का LIVE Video: ट्रक से निकला ड्राइवर, आया हार्ट अटैक, लड़खड़ाकर गिरा और चली गई जान

मौत का LIVE Video: ट्रक से निकला ड्राइवर, आया हार्ट अटैक, लड़खड़ाकर गिरा और चली गई जान

 Reported By: T Raghavan Edited By: Kajal Kumari
 Published : Aug 18, 2025 03:01 pm IST,  Updated : Aug 18, 2025 03:24 pm IST

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में पोर्टर एप्प से जुड़े एक कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह ट्रक से निकला और अचानक लड़खड़ाकर गिरा और उसकी जान चली गई। देखें वीडियो..

हार्ट अटैक से ड्राइवर की मौत- India TV Hindi
हार्ट अटैक से ड्राइवर की मौत Image Source : REPORTER

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में पोर्टर एप्प से जुड़े एक कर्मचारी की हार्ट अटैक से अनायास मौत हो गई, मादनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन लिमिट्स में मामला दर्ज किया गया है। ये वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गयी। जानकारी के मुताबिक प्रकाश रेड्डी नाम का शख्स बेंगलुरु के बोम्सन्दरा से मादनायकनहल्ली में मौजूद प्रिंस पैकेजिंग के लिए सामग्री लेकर गया था। कम्पनी में पहुंचने के बाद कुछ देर में वो असहज हो गया और नीचे गिर गया, CCTV कैमरे में कैद इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जमीन पर गिरने के बाद भी व्यक्ति संघर्ष करता हुआ नज़र आ रहा है, चौंकाने वाली बात ये है कि उसके साथ आये एक सहयोगी सहित कुछ लोग वहां मौजूद थे लेकिन किसी ने मदद नहीं की। अगर समय पर मदद मिल जाती तो प्रकाश रेड्डी की जान बच सकती थी।

देखें वीडियो


छत्तीसगढ़ में भी हो गई थी ड्राइवर की मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में रविवार को एक ड्राइवर होटल में नाश्ता करने गया था। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम शिवनारायण गढ़ेवाल (48) है, जो शांति नगर का रहने वाला था,  नैला रोड के नवरंग होटल में वह नाश्ता कर रहा था कि अचानक जमीन पर गिर पड़ा। उसे देखते ही लोग दौड़कर पहुंचे और उसे  अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इससे चार दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भी चलती बाइक पर हार्ट अटैक आने से युवक की जान चली गई थी। युवक बाइक सहित सड़क किनारे खड़ी कार से टकराया और नीचे गिर पड़ा, गिरते ही उसकी मौत हो गई। हार्ट अटैक से मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अचानक हो रहीं मौत की ऐसी घटनाएं चिंताजनक हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत