1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश के इन दो राज्यों में भूकंप से डोली धरती, घरों से निकले लोग, जानिए कितनी थी तीव्रता

देश के इन दो राज्यों में भूकंप से डोली धरती, घरों से निकले लोग, जानिए कितनी थी तीव्रता

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Feb 03, 2025 12:34 pm IST,  Updated : Feb 03, 2025 12:34 pm IST

देश के दो राज्यों में पिछले 24 घंटे के भीतर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजस्थान के बीकानेर के बाद हिमाचल के कुल्लू में भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई। जानिए कितनी थी तीव्रता?

बीकानेर के बाद कुल्लू में भूकंप- India TV Hindi
बीकानेर के बाद कुल्लू में भूकंप Image Source : प्रतीकात्मक फोटो

देश के दो राज्यों में पिछले 24 घंटे के भीतर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार की दोपहर जहां राजस्थान के बीकानेर में भूकंप आया तो वहीं सोमवार की तड़के सुबह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह 6:50 बजे आए थे जिससे लोग दहशत में आ गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। वहीं कुल्लू के आस-पास के जिलों के कुछ इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भूकंप का केंद्र कुल्लू में जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। 

भूकंप के झटके कुल्लू के आसपास के इलाकों जैसे मंडी व शिमला जिले के कुछ क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोगों अपने घरों  से बाहर निकल गए और लोगों के बीच दहशत का माहौल रहा। बता दें भूकंप की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। इसमें जिले के कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र हैं।

बीकानेर में भी आया था भूकंप

रविवार को राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, रविवार की दोपहर को राजस्थान के बीकानेर क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता का मध्यम भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर स्थित था, जिसका निर्देशांक 27.76 N और देशांतर 73.72 E था।हालांकि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अचानक आए झटकों से लोग घबरा गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत