1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "दस्तावेज पेश करें या माफी मांगें", राहुल गांधी के 'डबल वोटिंग' के आरोप पर चुनाव आयोग सख्त, जारी किया नोटिस

"दस्तावेज पेश करें या माफी मांगें", राहुल गांधी के 'डबल वोटिंग' के आरोप पर चुनाव आयोग सख्त, जारी किया नोटिस

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 10, 2025 05:39 pm IST,  Updated : Aug 10, 2025 06:11 pm IST

राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख दोहराया है। आयोग ने कहा है कि राहुल गांधी या तो समय रहते इस मामले में एक घोषणा पत्र दें या फिर अपने आरोपों के लिए देश से माफी मांगें।

राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग सख्त- India TV Hindi
राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग सख्त Image Source : PTI

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर इलेक्शन कमीशन ने सख्त रुख अपनाया है। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उनसे उन दस्तावेजों को पेश करने के लिए कहा गया है जिनके आधार पर उन्होंने 7 अगस्त को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाए थे। 

राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार, कर्नाटक की एक महिला, शकुन रानी ने दो बार वोट डाला है। उन्होंने इस दावे के समर्थन में कुछ दस्तावेज भी दिखाए थे, जिन्हें उन्होंने चुनाव आयोग का डेटा बताया था।

सीईओ कर्नाटक का नोटिस

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से जारी किए नोटिस में लिखा है, "आपने अपनी प्रेजेंटेशन में कहा था कि यह डेटा चुनाव आयोग का है और आपने यह भी कहा था कि पोलिंग ऑफिसर की ओर से दिए गए रिकॉर्ड में शकुन रानी नाम की महिला ने दो बार वोट डाला है।"

नोटिस में कहा गया है, "जांच में शकुन रानी ने कहा है कि उन्होंने सिर्फ एक बार वोट डाला है, दो बार नहीं, जैसा कि आप आरोप लगा रहे हैं। शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि जिस टिक लगे दस्तावेज को आपने दिखाया था, वो दस्तावेज पोलिंग ऑफिसर की ओर से नहीं जारी किया गया था।" नोटिस में आगे कहा गया है, "इसलिए आपसे निवेदन है कि जिन दस्तावेजों के आधार पर आपने यह दावा किया है कि शकुन रानी या किसी अन्य ने दो बार वोट डाला है, उन दस्तावेजों को उपलब्ध कराएं, ताकि मामले की ठीक से जांच हो सके।"

चुनाव आयोग का सख्त रुख

चुनाव आयोग ने इस मामले में अपना सख्त रुख फिर से दोहराया है। आयोग ने कहा है कि राहुल गांधी या तो समय रहते इस मामले में एक घोषणा पत्र (Declaration) दें या फिर अपने आरोपों के लिए देश से माफी मांगें।

ये भी पढ़ें-

"आतंकवादी को धर्म नहीं, कर्म देखकर मारेंगे", राजनाथ सिंह बोले- भारत को बड़ी शक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता

'तकनीक और रक्षा क्षेत्र में "मेक इन इंडिया"... यही है ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का कारण', बेंगलुरु में बोले पीएम मोदी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत