1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चुनाव आयोग का ऐलान- इन 4 राज्यों में तीसरे फेज का SIR शुरू, ऐसे जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम

चुनाव आयोग का ऐलान- इन 4 राज्यों में तीसरे फेज का SIR शुरू, ऐसे जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 31, 2026 05:42 pm IST,  Updated : May 31, 2026 06:10 pm IST

SIR के तीसरे चरण के तहत ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में घर-घर जाकर वोटर्स की गिनती और वेरिफिकेशन का काम शुरू हो चुका है।

चार राज्यों में तीसरे फेज का SIR अभियान शुरू।- India TV Hindi
चार राज्यों में तीसरे फेज का SIR अभियान शुरू। Image Source : FILE (PTI)

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में वोटर लिस्ट को सुधारने और नए नाम जोड़ने के लिए तीसरा चरण शुरू कर दिया है। इसके तहत अब इन राज्यों में 30 मई से लोगों के नाम दर्ज करने का काम शुरू हो चुका है।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी  प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जो लोग 28 जून तक अपना फॉर्म जमा कर देंगे, उनका नाम आने वाली नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल कर लिया जाएगा। इन चारों राज्यों में 30 मई से मतदाताओं की गिनती और सत्यापन का काम शुरू हो गया है।

कैसे होगी पूरी प्रक्रिया?

बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर सभी मौजूदा मतदाताओं को फॉर्म दे रहे हैं। मतदाता इन फॉर्मों को भरकर BLO के जरिए या ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। जिन लोगों के फॉर्म 28 जून 2026 तक चुनाव अधिकारी (ERO) के पास पहुंच जाएंगे, उनके नाम मसौदा वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। जो लोग इस तारीख तक फॉर्म जमा नहीं कर पाएंगे, वे बाद में दावा और आपत्ति अवधि के दौरान फॉर्म-6 और घोषणा पत्र के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

इस काम को और तेजी से पूरा करने के लिए चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के बूथ स्तर एजेंट्स (BLAs) को भी मदद की अनुमति दी है। ये एजेंट्स जनता से हर दिन ज्यादा से ज्यादा 50 फॉर्म इकट्ठा कर सकते हैं और उन्हें लिस्ट जारी होने से पहले BLO को सौंप सकते हैं।

राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल जरूरत पड़ने पर और अधिक BLA नियुक्त कर सकते हैं। घर-घर सर्वे के दौरान BLA के पास कम से कम 30 खाली फॉर्म-6 और घोषणा पत्र होना जरूरी है। इससे नए मतदाता बनने के इच्छुक लोगों को तुरंत फॉर्म दिए जा सकेंगे।

तीसरे चरण के राज्यवार आंकड़े-

ओडिशा

  • मतदाता: 3,34,14,856 
  • BLO: 38,123 
  • BLA: 8,391

मिजोरम

  • मतदाता: 8,75,008 
  • BLO: 1,353 
  • BLA: 3,430

सिक्किम

  • मतदाता: 4,71,077 
  • BLO: 572 
  • BLA: 681

मणिपुर

  • मतदाता: 20,92,140 
  • BLO: 2,996 
  • BLA: 5,003

ये भी पढ़ें-

TMC के पूर्व विधायक खोकन दास प्रयागराज से गिरफ्तार, वसूली समेत कई गंभीर आरोप

खेलते-खेलते स्विमिंग पूल में जा गिरा 13 महीने का मासूम, डूबकर हुई मौत; पूरी घटना CCTV में कैद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत