1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. घर में सो रही थी दो बहनें, हाथी ने कुचलकर मार डाला, इस राज्य में हुई घटना

घर में सो रही थी दो बहनें, हाथी ने कुचलकर मार डाला, इस राज्य में हुई घटना

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 15, 2024 09:51 pm IST,  Updated : Dec 15, 2024 09:51 pm IST

हाथी द्वारा इंसानों पर हमले की एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। एक जंगली हाथी ने घर में सो रही दो मासूम बच्चियों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

ओडिशा के सुंदरगढ़ इलाके से हादसे की खतरनाक खबर सामने आई है। रविवार के दिन अपने घर में सो रही दो बहनों पर एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया और दोनों को ही कुचलकर मार डाला। इनमें से एक बहन 12 साल की और दूसरी बहन महज 3 साल की थी। खतरे की बात ये भी है दो बच्चियों की जान लेने वाला हाथी अभी भी खुला घूम रहा है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से।

इलाके में घूम रहा हाथी

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में जंगली हाथी द्वारा दो बहनों को कुचलकर मार डालने की खबर चर्चा में है। अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ये घटना बोनाई वन प्रभाग के तमाडा रेंज के कांटापल्ली गांव में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, हाथी पर कड़ी नजर रखी जा रही है क्योंकि वह इलाके में घूम रहा है।

 

ऐसे ली मासूमों की जान

अधिकारियों के मुताबिक, जब बच्चियां अपने कच्चे घर में सो रही थीं तभी हाथी ने हमला करके घर का एक हिस्सा गिरा दिया। जब घर के लोगों ने हाथी को देखा तो वे अपनी जान बचाने के लिए बाहर भाग गए जबकि सो रही लड़कियां वहीं रह गईं। इसके बाद जंगली हाथी ने दोनों बच्चियों को कुचल कर मार डाला।

हाथी पर रखी जा रही नजर

अधिकारियों के मुताबिक, यह अकेला हाथी है, जो शायद अपने झुंड से अलग हो गया है। हाथी के ऊपर रेडियो कॉलर लगाया तो गया है लेकिन फिर भी उसका पता नहीं लगाया जा सका है। रेडियो कॉलर में लगे जीएसएम सिम कार्ड के सेवा प्रदाता के पास इस इलाके में नेटवर्क नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, सरकार मृतक के परिजनों को मुआवजा देगी। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- 'हमें सीमाओं को सुरक्षित करना है, राष्ट्रीय विकास को आगे बढ़ाना है': एस जयशंकर

हनीमून से लौट रहा था नवविवाहित दंपति, घर से मात्र 10 किलोमीटर दूर सड़क हादसे में चली गई दोनों की जान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत