1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ख्वाजा आसिफ के दोगलेपन का सबूत, CCTV में कैद हुई पाकिस्तान की शर्मनाक करतूत; देखें Video

ख्वाजा आसिफ के दोगलेपन का सबूत, CCTV में कैद हुई पाकिस्तान की शर्मनाक करतूत; देखें Video

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 09, 2025 02:49 pm IST,  Updated : May 09, 2025 02:49 pm IST

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के दोगलेपन का सबूत सामने आ गया है। उन्होंने हाल ही में दावा किया था पाकिस्तान की ओर से आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया गया है, लेकिन पुंछ में एक घर को निशाना बनाकर गोलाबारी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घर को निशाना बनाकर की गोलाबारी।- India TV Hindi
घर को निशाना बनाकर की गोलाबारी। Image Source : ANI

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। पाकिस्तान की ओर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। हालांकि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आम नागरिकों पर हमला किए जाने की बात को अस्वीकार किया था, लेकिन अब ख्वाजा आसिफ के दोगलेपन का सबूत भी सामने आ गया है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक सीसीटीवी कैमरे में पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी की घटना कैद हो गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसने ख्वाजा आसिफ के झूठ की पोल खोल दी है। ये वीडियो 7 मई को हुए हमले की बताई जा रही है।

घर को बनाया निशाना

दरअसल, भारत पर लगातार किए जा रहे हमले के बीच ख्वाजा आसिफ ने दावा किया था कि उनके मुल्क ने भारत में आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया है। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की आर्मी ने सिविलियन ठिकानों पर गोलाबारी नहीं की है। हालांकि पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के सभी दावे उस वक्त झूठ साबित हो गए, जब पुंछ के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी की घटना कैद हुई है। इसका वीडियो भी अब सामने आ गया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आम नागरिकों के घरों को किस तरह से निशाना बनाया जा रहा है।  

पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

बता दें कि पाकिस्तान की ओर से भारत पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। हालांकि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम इन सभी हमलों को नाकाम कर दे रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार रात को पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल और ड्रोन द्वारा हमला किया गया। इस हमले में भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। वहीं, गुजरात में भी कुछ ड्रोन देखे गए। भारत ने उनके तीन लड़ाकू विमानों को भी मार गिराया है, जिनमें दो जेएफ-17 और एक एफ-16 शामिल हैं और उनका एक पायलट भी पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ें- 

'मोदी का नाम लेने से डरते हैं शाहबाज', पाकिस्तानी सांसद ने अपने प्रधानमंत्री को कहा 'गीदड़'; देखें Video

पाकिस्तानी हमले पर PM मोदी की नजर, पूरी रात लेते रहे हर एक्टिविटी की अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत