1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'मोदी का नाम लेने से डरते हैं शहबाज', पाकिस्तानी सांसद ने अपने प्रधानमंत्री को कहा 'गीदड़'; देखें Video

'मोदी का नाम लेने से डरते हैं शहबाज', पाकिस्तानी सांसद ने अपने प्रधानमंत्री को कहा 'गीदड़'; देखें Video

 Written By: Amar Deep
 Published : May 09, 2025 01:21 pm IST,  Updated : May 09, 2025 02:21 pm IST

पाकिस्तान के संसद में शहबाज शरीफ पर वहां के एक सांसद ने जमकर अपने भड़ास निकाली है। पाकिस्तानी सांसद शाहीद अहमद ने शहबाज शरीफ को गीदड़ तक कह डाला। उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ पीएम मोदी का नाम लेने से डरते हैं।

पाकिस्तानी सांसद ने अपने प्रधानमंत्री को कहा 'गीदड़'।- India TV Hindi
पाकिस्तानी सांसद ने अपने प्रधानमंत्री को कहा 'गीदड़'। Image Source : INDIA TV

पाकिस्तान की संसद का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वहां एक सांसद ने शहबाज शरीफ को बुजदिल कहा है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ पर पाकिस्तान के ही एक सांसद ने जमकर अपनी भड़ास निकाली है। पाकिस्तानी सांसद शाहीद अहमद ने शहबाज शरीफ को गीदड़ तक कह डाला। उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ पीएम मोदी का नाम लेने से डरते हैं। 

क्या बोले सांसद शाहीद अहमद

पाकिस्तानी सांसद शाहीद अहमद ने कहा, "मुझे टीपू सुल्तान का एक कोट याद आ रहा है कि अगर शेरों का लश्कर, उसका सरदार गीदड़ हो तो वो नहीं लड़ सकते, वो जंग हार जाते हैं। सीमा पर खड़े हमारे फौजी हमसे उम्मीद करते हैं कि हमारी सियासत दिलेरी का साथ मुकाबला करेगी, लेकिन जब आपका पीएम, आपका लीडर बुजदिल हो, तो आप बॉर्डर पर लड़ने वाले को क्या पैगाम देते हैं।"

संसद में रोते दिखे थे ताहिर इकबाल

इससे पहले भी एक सांसद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें सांसद को रोते हुए देखा गया। पाकिस्तानी सांसद ताहिर इकबाल ने कहा- ''या खुदा आज बचा लो। दुआ करते हैं कि अल्लाह हमारे मुल्कल की हिफाजत करे और हमें आपस में जोड़कर रखे।'' बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंध तनाव के चरम सीमा पर हैं। भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकत के लिए सबक सिखाया है।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव

वहीं ताजा हालातों की बात करें तो भारत-पाकिस्तान की सीमा पर युद्ध जैसी परिस्थितियां बनी हुई हैं। पाकिस्तान की ओर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान लगातार भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले कर रहा है। वहीं भारत की ओर से पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। वहीं पाकिस्तान के साथ तनाव की स्थिति में पूरा देश एकजुट दिख रहा है, जबकि पड़ोसी मुल्क में सांसदों में डर का माहौल देखा जा रहा है। पाकिस्तान में विपक्ष के सांसद खुद ही अपने पीएम पर कटाक्ष कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- 

गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, रोते-रोते पूरी दुनिया से मांगी लोन की भीख, जब फजीहत हुई तो कहा- हैक हो गया था अकाउंट

'आतंकवाद प्रायोजित करने वाला देश घोषित हो पाकिस्तान', पूर्व पेंटागन अधिकारी का बड़ा बयान

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश