Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Exclusive: आतंकवादियों के हौसले पस्त, घाटी में घट रही है उनकी संख्या, देखिए India TV से क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Exclusive: आतंकवादियों के हौसले पस्त, घाटी में घट रही है उनकी संख्या, देखिए India TV से क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Written By: Sudhanshu Gaur @SudhanshuGaur24 Published : Nov 30, 2022 05:19 pm IST, Updated : Nov 30, 2022 05:40 pm IST

इंडिया टीवी के राजनीतिक संपादक देवेंद्र पराशर से बातचीत करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि, लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर हालात सुधरे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद मोदी सरकार में आतंकवाद समाप्ति की ओर है और जल्द देश को इससे निजात मिल जाएगी।

इंडिया टीवी से बातचीत करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, आज देश की सुरक्षा एजेंसियों की बदौलत आतंकवादियों के हौसले पस्त हो चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की संख्या में तेजी से घट रही है। उन्होंने कहा कि, जहां घाटी में कभी 400-500 की संख्या में आतंकी रहा करते थे, आज के समय में वह संख्या केवल 70-80 के करीब रह गई है।  

पाकिस्तान के हालात बेहद दुर्भाग्यपूर्ण 

वहीं पाकिस्तान में मचे सियासी उठापटक पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि, हमारी यही कामना रहती है कि पड़ोसी देशों की सेहत ठीक रहे और वहां शांति बनी रहे। लेकिन पाकिस्तान की स्थिति बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पाकिस्तान आर्थिक और राजनीतिक रूप से बर्बाद होता जा रहा है। सेना के शीर्ष में हुए बदलाव पर उन्होंने कहा कि, वहां कितना भी बदलाव हो जाये लेकिन पाकिस्तान का मूल चरित्र नहीं बदलेगा। लेकिन हमारी कामना है कि उनका चरित्र बदले। और आतंकियों को पनाह देना बंद हो। 

विपक्षी दल और नेता देश की सेना के सौर्य पर सवाल उठा रहे

लद्दाख में भारत-चीन की सीमा पर ताजा हालातों की जानकारी देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज विपक्षी दल और नेता देश की सेना के सौर्य पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर खड़े जवानों ने इस विवाद के दौरान अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि, दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की बातचीत के बाद हालातो में काफी सकारात्मक बदलाव आए हैं। 

जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी 

समान नागरिक सहिंता से जुड़े एक सवाल के जवाब ने उन्होंने कहा कि, संविधान में इस उल्लेख है और इसी के आधार पर इसे लागू किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी समेत कई अन्य दल इसे लेकर झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि UCC को लागू करना हम आज से नहीं बल्कि जनसंघ के समय से इसे लागू करे की बात कर रहे हैं। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement