1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Faridabad News: कमाल कुरैशी ने की RSS कार्यकर्ता के रिश्तेदार की बेरहमी से हत्या, शव को बोरे में डालकर बाथरूम में छिपाया

Faridabad News: कमाल कुरैशी ने की RSS कार्यकर्ता के रिश्तेदार की बेरहमी से हत्या, शव को बोरे में डालकर बाथरूम में छिपाया

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 22, 2022 09:58 pm IST,  Updated : Jul 22, 2022 10:03 pm IST

Faridabad News: हत्या का आरोपी कमाल कुरैशी मृतक देवेंद्र का पड़ोसी हैं। देवेंद्र की लाश कमाल कुरैशी के घर से शुक्रवार को बरामद हुई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है और हिंदू संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Murder- India TV Hindi
Murder Image Source : INDIA TV (REPRESENTATIONAL IMAGE)

Highlights

  • युवक की हत्या के बाद इलाके में तनाव, सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन
  • हत्या का आरोपी कमाल कुरैशी मृतक देवेंद्र का पड़ोसी हैं
  • धारदार हथियार से गला काटकर की देवेंद्र की हत्या

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने शव को बोरे में डालकर बाथरूम में छिपा दिया था। शुक्रवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय देवेंद्र के रूप में हुई है। हत्या का आरोपी कमाल कुरैशी मृतक देवेंद्र का पड़ोसी हैं। देवेंद्र की लाश कमाल कुरैशी के घर से शुक्रवार को बरामद हुई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है और हिंदू संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मृतक के जीजा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े बताए जा रहे हैं।

धारदार हथियार से काटा युवक का गला

घटना फरीदाबाद के पर्वतीय कॉलोनी की है। यहां रहने वाला देवेंद्र वेल्डिंग का काम करके अपना परिवार पालता था। गुरुवार की रात को तीन युवकों ने उसे घर के बाहर बुलाया था। जैसे ही देवेंद्र बाहर निकला धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। इसके बाद आरीपो मौके से फरार हो गए।

वहीं, इस घटना के बार में मृतक के जीजा ने बताया, ''मरने वाला व्यक्ति मेरा साला है। वे जाटौली के हसनपुर के रहने वाला हैं। वो मेहनत मजदूरी करके अपना परिवार पालते थे, उनके तीन बच्चे हैं। सामने मुस्लिम का घर है उन्होंने कोई साजिश रची है। आरोपित को पुलिस पकड़ कर ले गई है और उसने कबूल भी कर लिया है। इसमें एक नहीं बल्कि और भी साजिशकर्ता हैं।”

मृतक के शरीर पर मिले चाकू के निशान
बताया जा रहा है कि कमाल ने देवेंद्र की हत्या करने के बाद उनकी लाश बोरे में डालकर बाथरूम में छिपा दिया गया था। SHO ने मीडिया को बताया कि मृतक के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपित कमाल कुरैशी के घर को सील कर दिया है।

'हत्या इतनी निर्ममता से हुई है कि शव को मैं देख भी नहीं पाया'
देवेंद्र के जीजा का कहना है कि कमाल ने देवेंद्र को अपने घर में बुलाया और मार डाला। उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वे अन्य हिन्दू संगठनों के साथ विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस घटना में कई और लोग शामिल हैं, जिनका नाम का खुलासा पुलिस नहीं कर रही है। बॉडी को बोरे में पैक करके कहीं और ले जाने की तैयारी थी। हत्या इतनी निर्ममता से हुई है कि उसको मैं देख भी नहीं पाया।”

वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा, “पुलिस मृतक के 10 साल के बच्चे से अपनी मर्जी के मुताबिक बयान लेना चाहती थी, जिसका हमलोगों ने विरोध किया।” बता दें कि मामले में अवैध संबंधों की बात भी कही जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत