1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में लगातार किसान जला रहे हैं पराली, देखिए बठिंडा की ताजा तस्वीर

पंजाब में लगातार किसान जला रहे हैं पराली, देखिए बठिंडा की ताजा तस्वीर

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Nov 08, 2022 09:46 am IST,  Updated : Nov 08, 2022 09:46 am IST

डॉक्टरों के मुताबिक पराली जलाने की वजह से एनवायरमेंट में कार्बन के कण बढ़ जाते हैं। जिससे पर्यावरण में ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है। जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।

पंजाब के बठिंडा में किसान जला रहे पराली- India TV Hindi
पंजाब के बठिंडा में किसान जला रहे पराली Image Source : ANI

पंजाब में किसान लगातार पराली जला रहे हैं। इससे पर्यावरण में प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है। ताजा तस्वीर राज्य के बठिंडा से सामने आई है जहां लोग पराली जलाते देखे जा रहे हैं। बीते 31 अक्टूबर तक राज्य में पराली जलाने के 13 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। राज्य सरकार चिंतित है। एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के 4 अफसरों को सरकार निलंबित भी कर चुकी है। सरकार के मुताबिक पराली जलाना महौल के लिए बड़ा खतरा है। किसानों को जागरूक करके ही इस समस्या का समाधान निकल सकता है।

डॉक्टरों का क्या कहना है? 

बता दें, दिल्ली-NCR में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण पराली जलाने को बताया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक पराली जलाने की वजह से एनवायरमेंट में कार्बन के कण बढ़ जाते हैं। जिससे पर्यावरण में ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है। जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। 

दिल्ली-NCR की हवा बहुत खराब

पिछले कई दिनों से राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों की हवा में जहर घुला हुआ है। लोगों के लिए शुद्ध हवा में सांस ले पाना मुश्किल हो गया है। आज मंगलवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों की हवा बहुत खराब है। इससे लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा। सांस के मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। सामान्य और स्वस्थ लोगों को भी सांस फूलने, खांसी और आंखों में जलन जैसी दिक्कतें महसूस हो रही हैं। हालांकि आज भी बच्चों के स्कूल बंद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत