1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरुग्राम के घसोला गांव में लगी भीषण आग, चपेट में करीब 200 झुग्गियां

गुरुग्राम के घसोला गांव में लगी भीषण आग, चपेट में करीब 200 झुग्गियां

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 09, 2023 03:56 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 04:06 pm IST

गुरुग्राम के घसोला गांव में आग लग गई है। गांव में 150-200 झुग्गियां हैं। झुग्गियों में सिलेंडर ब्लास्ट हो रहे हैं।

गुरुग्राम के घसोला गांव में लगी भीषण आग- India TV Hindi
गुरुग्राम के घसोला गांव में लगी भीषण आग Image Source : ANI

गुरुग्राम के घसोला गांव में आग लग गई है। गांव में 150-200 झुग्गियां हैं। झुग्गियों में सिलेंडर ब्लास्ट हो रहे हैं। अब तक जनहानि की कोई सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अग्निशमन अधिकारी, राजेश शर्मा ने इसकी जानकारी दी है।

पिछले साल भी हुआ था ऐसा हादसा

पिछले साल भी इसी महीने में गुरुग्राम के एक इलाके में भीषण आग लग गई थी। उस हादसे में करीब 20 झुग्गी झोपड़ियां और प्लास्टिक के सामान से भरा हुआ एक गोदाम आग की चपेट में आकर खाक हो गया था। इस आग के लगने से झुग्गियों में रहने वाले लोग बेघर हो गए । आग की चपेट में आई झुग्गी झोपड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

उस वक्त भी सिलेंडर में विस्फोट से लगी थी आग

अधिकारियों के मुताबिक आग बजघेड़ा गांव के झुग्गी-झोपड़ी इलाके में एक सिलेंडर फटने से लगी थी। आग को बुझाने में 13 घंटे से अधिक का समय लगा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत