1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेलगावी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; देखें VIDEO

बेलगावी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; देखें VIDEO

 Reported By: T Raghavan Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 07, 2024 08:50 am IST,  Updated : Aug 07, 2024 02:56 pm IST

फैक्ट्री में आग लगने के समय कर्मचारी अंदर काम कर रहे थे। आग लगते ही सभी कर्मचारी बाहर की ओर भागे लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकले या नहीं।

factory fire- India TV Hindi
फैक्ट्री में लगी आग Image Source : INDIA TV

कर्नाटक के बेलगावी में स्नेहम नामक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में सेलो टेप का निर्माण होता है। आग लगने के समय कर्मचारी अंदर काम कर रहे थे। सभी कर्मचारी बाहर भागे, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकले या नहीं। इस आग में फैक्ट्री में काम करने वाले तीन लोग झुलस गए हैं, जिन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। आग लगाने के बाद लपटे ऊपर तक उठ रही है। वहीं आग लगने की सूचना दमकल की टीम को मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

प्लास्टिक के कच्चे माल में सबसे ज्यादा नुकसान

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार एक शिफ्ट में 60-70 कर्मचारी काम करते हैं। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारण फैक्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। स्नेहम फैक्ट्री में सेलो टेप का उत्पादन किया जाता है। घटना के बाद प्लास्टिक के कच्चे माल में सबसे ज्यादा नुकसान होने की खबर है।

बता दें कि बेलगावी कर्नाटक राज्य का सबसे बड़े औद्योगिक विकास क्षेत्र में से एक है। बेलगावी में कई बड़े उद्योग हैं, जिनमें से आईएनडीएएल एल्युमीनियम फैक्ट्री और पॉलीहाइड्रॉन प्राइवेट लिमिटेड महत्वपूर्ण हैं। बेलगावी खाद्यान्न, गन्ना, कपास, तम्बाकू, तिलहन और दूध उत्पादों के लिए एक व्यापार केंद्र के रूप में कार्य करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत