1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Karnataka News: कर्नाटक में कानून लागू होने के बाद धर्म परिवर्तन का पहला मामला, शादी का झांसा देकर फंसाई थी लड़की

Karnataka News: कर्नाटक में कानून लागू होने के बाद धर्म परिवर्तन का पहला मामला, शादी का झांसा देकर फंसाई थी लड़की

 Reported By: T Raghavan Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 14, 2022 11:00 pm IST,  Updated : Oct 14, 2022 11:00 pm IST

Karnataka News: लड़की की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि इलाके से एक लड़का भी गायब था जिसने लड़की को शादी का झांसा देकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया है। खुशबू और मोईन दोनो बेंगलुरु के एक ही इलाके के रहने वाले हैं और दोनों एक दूसरे को जानते हैं।

Bride - India TV Hindi
Bride Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Karnataka News: कर्नाटक में धर्म परिवर्तन निरोधक कानून लागू होने के बाद बेंगलुरु नॉर्थ डिवीजन पुलिस ने धर्म परिवर्तन की धाराओं के तहत पहला केस गुरुवार शाम को दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद मोइन नाम के एक मुस्लिम युवक को आरोपी बनाया है।

जानें, पूरा घटनाक्रम

पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय खुशबू की मां ज्ञानती देवी ने 5 अक्टूबर को अपनी बेटी के गायब होने की रिपोर्ट लिखवाई थी। 8 अक्टूबर को गायब लड़की मोईन नामक लड़के के साथ थाने में हाज़िर हो गई। लड़की की मां ने इसके बाद 13 अक्टूबर को एक और शिकायत दर्ज कराई जिसमें कहा गया कि आरोपी मोईन ने उसकी बेटी खुशबू का धर्म परिवर्तन करवा दिया। पुलिस ने कर्नाटक प्रोटेक्शन ऑफ फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट के सेक्शन 5 के तहत मामला दर्ज किया और आगे कार्रवाई करते हुए मोईन  को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

एक ही इलाके के रहने वाले हैं खुशबू और मोईन
बता दें कि खुशबू और मोईन दोनो बेंगलुरु के एक ही इलाके के रहने वाले हैं और दोनों एक दूसरे को जानते हैं। आरोप के मुताबिक धर्म परिवर्तन की ये कार्यवाही आंध्रप्रदेश पेनेकोण्डा में की गई। बेंगलुरु नॉर्थ डिविजन के DCP विनायक पाटिल के मुताबिक 6 अक्टूबर को एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शिकायत के मुताबिक एक 19 साल की लड़की 5 तारीख से गायब थी। 8 अक्टूबर को लड़का और लड़की थाने में हाज़िर हो गए, उनसे पूछताछ की गई।

'शादी का झांसा देकर कराया लड़की का धर्म परिवर्तन'
लड़की की मां दोबारा पुलिस के पास आई और एक और शिकायत दर्ज करवाई गई। अपनी शिकायत में उसने कहा कि इलाके से एक लड़का भी गायब था जिसने उसे शादी का झांसा देकर लड़की का धर्म परिवर्तन करा दिया है। लड़की की मां की शिकायत के आधार पर कर्नाटक प्रोटेक्शन ऑफ फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामला कल रात ही दर्ज किया गया है हम इसकी जांच कर रहे हैं। इस मामले में शिकायतकर्ता लड़की की मां है और शिकायत सिर्फ एक व्यक्ति के खिलाफ है। उन्होंने कहा, हम आगे इस मामले की जांच कर रहे हैं। दोनों एक ही इलाके के रहने वाले हैं और एक दूसरे से परिचित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत