1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. घुटनों तक बर्फ, भयंकर ठंडी हवा और माइनस में तापमान; पूर्व आर्मी अफसर ने शेयर किया सेना के शौर्य का अद्भुत वीडियो

घुटनों तक बर्फ, भयंकर ठंडी हवा और माइनस में तापमान; पूर्व आर्मी अफसर ने शेयर किया सेना के शौर्य का अद्भुत वीडियो

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Dec 31, 2025 03:12 pm IST,  Updated : Dec 31, 2025 03:12 pm IST

नए साल के मौके पर जब आप जश्न में डूबे हैं तब हमारी सेना के जवान इस सर्दी में बर्फीली पहाड़ियों पर तैनात हैं। वे दिन-रात हमारी रक्षा कर रहे हैं। रिटायर्ड आर्मी अफसर ने वीडियो शेयर करके उन्हें याद करने की बात कही।

indian army video- India TV Hindi
नए साल के मौके पर सैनिकों को सलाम। Image Source : @THESATISHDUA/X

नई दिल्ली: 2025 खत्म होने में कुछ ही घंटे बाकी हैं और हम सब नए साल यानी 2026 में प्रवेश करने वाले हैं। ज्यादातर लोग इस मौके पर जश्न मना रहे हैं, एक-दूसरे को नए साल की बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच, रिटायर्ड आर्मी जनरल लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है और सभी को याद दिलाया है कि जब आप नए साल का जश्न मना रहे हैं तो उनके बारे में भी याद करिए जो बर्फीली ठंडी हवाओं में देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।

नए साल पर जवानों की हिम्मत को सलाम

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, 'आज रात जब हम नए साल का स्वागत कर रहे हैं, तो उन सैनिकों के बारे में भी सोचें जो आज रात और हमेशा तूफानी मौसम में हमारी बर्फीली ठंडी सीमाओं की रक्षा करेंगे ताकि आप और मैं सुरक्षित रह सकें।'

सोशल मीडिया यूजर्स ने की तारीफ

इस वीडियो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लोग जमकर इसे लाइक कर रहे हैं। रिपोस्ट कर रहे हैं। हर कोई सैनिकों की तारीफ करता हुआ नजर आया। अधिकतर यूजर्स ने सैनिकों के सम्मान में कॉमेंट किए।

इंटरनेट पर आए ऐसे रिएक्शन

लकी नामक एक एक्स यूजर ने लिखा, 'Hats off! हम यहां 12-15 डिग्री सेल्सियस के तापमान में सर्दी-जुकाम से परेशान हैं। हमें सुरक्षित रखने के लिए सेना के जवानों को सलाम।'

वहीं चान देवी ने सैनिक की तारीफ करते हुए लिखा कि इन्हीं सैनिकों की वजह से हम शांति से सो पाते हैं। नए साल की बधाई और जय हिंद।

इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं हमेशा उनके साथ हूं सर। मैं उनसे दिल से प्यार करता हूं। जब भी मैं यात्रा करता हूं और जवानों को देखता हूं, मैं हमेशा उन्हें सलाम करता हूं और कभी-कभी जय हिंद का नारा भी लगाता हूं। जब वे मुस्कुराकर मेरा जवाब देते हैं तो वह पल मुझे बहुत सुकून देता है।'

ये भी पढ़ें- 

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, सुरंग के अंदर दो लोको ट्रेनें टकराईं, दुर्घटना में 70 लोग घायल

बजट 2026-27 की तैयारी शुरू, PM मोदी ने अर्थशास्त्रियों के साथ की बैठक; मिशन 2047 पर हुई चर्चा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत