1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 22, 2022 11:35 am IST,  Updated : Jan 22, 2022 11:35 am IST

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्यूलर के प्रेसीडेंट एचडी देवेगौड़ा कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। हालांकि उनमें खास लक्षण नहीं पाए गए हैं। और उनका स्वास्थ्य ठीक है। देवेगौड़ा के साथ उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। देवेगौड़ा ने कहा कि खुद को आइसोलेट कर लिया है। 

एचडी देवेगौड़ा- India TV Hindi
एचडी देवेगौड़ा Image Source : PHOTO ANI

Highlights

  • देवेगौड़ा ने सभी शुभचिंतकों से की अपील-इस समय बिल्कुल भी न घबराएं
  • एचडी देवेगौड़ा कोविड पॉजिटिव, पर खास लक्षण नहीं, ठीक है स्वास्थ्य
  • कर्नाटक में रोजाना रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्यूलर के प्रेसीडेंट एचडी देवेगौड़ा कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। हालांकि उनमें खास लक्षण नहीं पाए गए हैं। और उनका स्वास्थ्य ठीक है। देवेगौड़ा के साथ उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। देवेगौड़ा ने कहा कि खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में यह बताया कि वे और उनकी पत्नी चेन्नामा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हम दोनों और परिवार के अन्य सदस्य सेल्फ आइसोलेट हो गए हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि हाल के दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं वो अपना टेस्ट करवा लें। मैं सभी शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि इस समय बिल्कुल भी न घबराएं। गौरतलब है कि कर्नाटक में भी कोरोना के केसेस काफी अधिक हैं।

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की उम्र 87 साल है। वह 1 जून 1996 से लेकर 21 अप्रैल 1997 तक देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे किसान नेता के रूप में जाने जाते रहे हैं। 

कर्नाटक में वीकेंड कर्फ्यू हटाया
इसी बीच कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला किया, जिसे कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के मकसद से लगाया गया था। हालांकि, रोजाना रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। वहीं, रेस्तरां और अन्य स्थानों में 50 प्रतिशत क्षमता सहित अन्य सभी कोविड पाबंदियां जारी रहेंगी। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति और इसकी रोकथाम के लिए लगाई गयी पाबंदियों का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों, अपनी सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत