1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में किए गए भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में किए गए भर्ती

 Reported By: T Raghavan Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Feb 15, 2024 04:38 pm IST,  Updated : Feb 15, 2024 07:01 pm IST

मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की तबियत आज सुबह खराब हो गई है। उन्हें मणिपाल में भर्ती कराया गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री...- India TV Hindi
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा Image Source : PTI

कर्नाटक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सुबह पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा की तबियत खराब हो गई है, जिस कारण उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जानकारी के मुताबिक,  पूर्व पीएम को आज सुबह सांस की बीमारी के कारण डॉ. सत्यनारायण मैसूर की देखरेख में मणिपाल में भर्ती कराया गया है। उनकी वर्तमान स्थिति स्थिर है और विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। बता दें कि 1 जून 1996 से लेकर 21 अप्रैल 1997 तक देश के प्रधानमंत्री रहे देवेगौड़ा बढ़ती उम्र में भी अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं।

बीजेपी के साथ है एचडी देवेगौड़ा

जानकारी के  लिए बता दें कि कुछ दिन पहले, देवेगौड़ा ने कहा था कि किसी को लोकसभा चुनाव नतीजों पर नजर रखनी चाहिए जब उनकी पार्टी और उसकी सहयोगी भाजपा आगामी चुनाव एक साथ लड़ेगी। पूर्व पीएम ने कहा, "हम दोनों, जेडीएस और बीजेपी, (2024 लोकसभा) चुनाव एक साथ लड़ेंगे। हम (कर्नाटक की) सभी 28 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। आप चुनाव के बाद परिणाम देखेंगे।" माना जा रहा है कि कर्नाटक में बीजेपी और जेडीएस के साथ आने से गठबंधन की ताकत बढ़ गई है और NDA राज्य में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।

पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी की नई दिल्ली में गृह मंत्री शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ हुई बैठक के बाद जेडी (एस) पिछले साल सितंबर में एनडीए में शामिल हो गई थी। दोनों पार्टियों ने कहा है कि वे कर्नाटक में आगामी आम चुनाव मिलकर लड़ेंगे। दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा अभी तय नहीं हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत