1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अब तक नहीं मिला सरकारी आवास, 21 जुलाई को दिया था इस्तीफा

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अब तक नहीं मिला सरकारी आवास, 21 जुलाई को दिया था इस्तीफा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 30, 2025 04:20 pm IST,  Updated : Dec 30, 2025 04:34 pm IST

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अभी तक आधिकारिक सरकारी आवास आवंटित नहीं किया गया है। वे दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक निजी फार्महाउस में रह रहे हैं।

जगदीप धनखड़- India TV Hindi
जगदीप धनखड़ Image Source : PTI

नई दिल्ली: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पद छोड़ने के पांच महीने बाद भी अभी तक आधिकारिक सरकारी आवास आवंटित नहीं किया गया है। उनके करीबी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फिलहाल, वे दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक निजी फार्महाउस में रह रहे हैं।

स्वास्थ्य कारणों से दिया था इस्तीफा

जगदीप धनखड़ ने इस साल संसद के मानसून सत्र के पहले दिन, 21 जुलाई को स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके कुछ हफ्तों बाद, सितंबर महीने में उन्होंने आधिकारिक आवास 'उपराष्ट्रपति एन्क्लेव' खाली कर दिया था।

छतरपुर के फार्महाउस में रह रहे

सरकारी आवास नहीं मिलने के कारण धनखड़ वर्तमान में छतरपुर के गदईपुर स्थित एक निजी फार्महाउस में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फार्महाउस इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के नेता अभय चौटाला का है।

मंत्रालय को लिखा पत्र

सूत्रों के अनुसार, 22 अगस्त को जगदीप धनखड़ ने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) के सचिव को पत्र लिखकर पूर्व उपराष्ट्रपतियों को मिलने वाले आधिकारिक आवास के लिए अनुरोध किया था। उनके करीबी एक व्यक्ति ने कहा, "इतने समय बाद भी उन्हें वह आवास उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिसके वे कानूनन हकदार हैं।"

पूर्व उपराष्ट्रपतियों को मिलने वाली सुविधाएं

नियमों के अनुसार, सेवानिवृत्त होने के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति कई सुविधाओं के हकदार होते हैं-

  1. आवास: एक टाइप-VIII बंगला
  2. पेंशन: लगभग 2 लाख रुपये प्रति माह
  3. स्टाफ: एक निजी सचिव, एक अतिरिक्त निजी सचिव, एक निजी सहायक और चार अटेंडेंट
  4. स्वास्थ्य सुविधा: एक चिकित्सक और एक नर्सिंग अधिकारी

बता दें कि पूर्व उपराष्ट्रपति के निधन के बाद उनके जीवनसाथी को टाइप-VII घर आवंटित किया जाता है।

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता, जानें क्या है स्थिति

'इस बार खेला का नाम फाटाफटी होगा', ममता बनर्जी ने BJP पर जमकर साधा निशाना; जानें क्या बोलीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत