1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली-एम्स में कराया गया एडमिट, ये है समस्या

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली-एम्स में कराया गया एडमिट, ये है समस्या

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 30, 2023 11:32 pm IST,  Updated : Apr 30, 2023 11:47 pm IST

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें सीने में जकड़न की शिकायत हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

G Kishan Reddy- India TV Hindi
जी किशन रेड्डी Image Source : FILE

नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें सीने में जकड़न की शिकायत के बाद दिल्ली-एम्स में एडमिट कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेड्डी को रात करीब 11 बजे के आस-पास हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। उनका कार्डियक केयर यूनिट में इलाज किया जा रहा है। 

खबर लिखे जाने तक रेड्डी के स्वास्थ्य से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। कहा जा रहा है कि हॉस्पिटल जल्द ही उनका हेल्थ अपडेट जारी कर सकता है। हालही में रेड्डी इसलिए चर्चा में रहे थे क्योंकि उन्होंने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। उन्होंने इस ट्रेन को तीर्थयात्रियों के लिए एक शानदार मौका बताया था। 

ये भी पढ़ें: 

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली के जंगल में हुई मुठभेड़ में मारे गए 3 नक्सली, 36 लाख रुपए का था इनाम 

कर्नाटक: PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, रोड शो के दौरान शख्स ने उनके ऊपर फेंकी ये चीज 

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत