1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स कल पहुंचेंगे दिल्ली, एयरपोर्ट से दोनों को लिया जाएगा कस्टडी में

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स कल पहुंचेंगे दिल्ली, एयरपोर्ट से दोनों को लिया जाएगा कस्टडी में

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Dec 15, 2025 02:44 pm IST,  Updated : Dec 15, 2025 03:00 pm IST

दिल्ली के एयरपोर्ट से गोवा पुलिस लूथरा ब्रदर्स को हिरासत में ले लेगी। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड ली जाएगी।

लूथरा ब्रदर्स कल पहुंचेंगे दिल्ली- India TV Hindi
लूथरा ब्रदर्स कल पहुंचेंगे दिल्ली Image Source : REPORTER INPUT

गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लुथरा ब्रदर्स मंगलवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुचेंगे। गोवा पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट से दोनों को कस्टडी में लेगी। दिल्ली की कोर्ट में मंगलवार को दोनों भाईयों को पेश किया जाएगा। गोवा पुलिस थाइलैंड नहीं गई है। गोवा पुलिस यहीं से इन पर कार्रवाई करेगी।

कोर्ट से ली जाएगी ट्रांजिट रिमांड

कोर्ट में पेशी का मुख्य उद्देश्य आरोपियों के लिए ट्रांजिट रिमांड हासिल करना है, जो इस पूरी जांच में एक महत्वपूर्ण कदम है। ये ट्रांजिट रिमांड पुलिस को लूथरा ब्रदर्स को दिल्ली के अधिकार क्षेत्र से बाहर ले जाकर गोवा भेजने का कानूनी अधिकार देता है। 

घटना स्थल पर ले जाया जाएगा आरोपियों

ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद लूथरा ब्रदर्स को को गोवा ले जाया जाएगा। जहां गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मामले में दोनों भाइयों से पूछताछ की जाएगी। आरोपियों को घटनास्थल पर भी ले जाया जाएगा।

नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की गई जान

उत्तरी गोवा के आरपोरा गांव में स्थित नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के सह-मालिक सौरभ और गौरव लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई 6 दिसंबर, 2025 की रात को लगी भीषण आग से संबंधित है। नाइट क्लब में लकड़ी की छत पर आग लग गई थी। धीरे-धीरे ये आग पूरे नाइट क्लब में फैल गई थी। इस भयंकर आग में  पर्यटकों और कर्मचारियों सहित 25 लोगों की जान चली गई थी।

थाईलैंड भाग गए थे दोनों आरोपी

नाइट क्लब में आग लगने की जानकारी मिलते ही लूथरा ब्रदर्स ने तड़के सुबह ही दिल्ली से थाइलैंड की फ्लाइट पकड़ ली थी और वहां छिपने के लिए भाग गए ते। अब उन्हें थाइलैंड से नई दिल्ली लाया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत