1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Goa Nightclub Fire: भारत छोड़कर भागे थे 25 लोगों की मौत के आरोपी, थाईलैंड में हिरासत में लिए गए लूथरा ब्रदर्स

Goa Nightclub Fire: भारत छोड़कर भागे थे 25 लोगों की मौत के आरोपी, थाईलैंड में हिरासत में लिए गए लूथरा ब्रदर्स

 Reported By: Atul Bhatia,,  Abhay Parashar, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Dec 11, 2025 09:27 am IST,  Updated : Dec 11, 2025 10:46 am IST

गोवा में नाइट क्लब अग्निकांड के बाद देश छोड़कर भागे आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है। उनके पासपोर्ट को भारत सरकार ने निलंबित कर दिया था।

हिरासत में लूथरा ब्रदर्स- India TV Hindi
हिरासत में लूथरा ब्रदर्स Image Source : REPORTER

गोवा के एक नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी, इस अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स भारत छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे। उनका पासपोर्ट निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद थाईलैंड पुलिस ने पासपोर्ट रद्द होने के बाद दोनों को हिरासत में लिया है। गोवा पुलिस को जानकारी दे दी गई है, दोनों को जल्द ही गोवा लाया जाएगा। बता दें कि भारत सरकार ने लूथरा ब्रदर्स पर सख्त कार्रवाई करने और उनका पासपोर्ट कैंसिल करने की बात कही गई थी। 


छह दिसंबर को हुई थी वारदात

गोवा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में छह दिसंबर की रात अचानक आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस अग्निकांड में अबतक क्लब के 4 मालिकों में से एक को हिरासत में लिया गया है जो दिल्ली का रहने वाला है और उसका नाम अजय गुप्ता है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ऑफिस में गुप्ता से पूछताछ की गई और उसके बाद साकेत कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को गोवा पुलिस की 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया है। पूछताछ में अजय ने बताया- मैं सिर्फ एक बिजनेस पार्टनर हूं और मुझे इससे ज्यादा कुछ नहीं पता।

हिरासत में लिए गए लूथरा ब्रदर्स
Image Source : FILE PHOTO (REPORTER)हिरासत में लिए गए लूथरा ब्रदर्स


भारत छोड़कर थाईलैंड भागे लूथरा ब्रदर्स

क्लब के दो मालिक और रिश्ते में सगे भाई, सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा क्लब में आग लगने के कुछ ही देर बाद दिल्ली से थाईलैंड भाग गए थे। इंटरपोल ने दोनों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है और भारत सरकार ने दोनों का पासपोर्ट कैंसिल कर दिया है। बता दें कि गोवा नाइट क्लब के एक अन्य मालिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, जो भारतीय नहीं,  वह  ब्रिटिश नागरिक हैं।
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत