1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश में हुआ ट्रेन हादसा, विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी

आंध्र प्रदेश में हुआ ट्रेन हादसा, विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी

 Reported By: T Raghavan Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 15, 2026 10:32 am IST,  Updated : Jan 15, 2026 10:59 am IST

नेल्लोर जिले के कवाली रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन हादसा हुआ है। दरअसल विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। आइए आपको पूरी जानकारी देते हैं।

मालगाड़ी पटरी से उतरी- India TV Hindi
मालगाड़ी पटरी से उतरी Image Source : REPORTER INPUT

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से ट्रेन हादसे की एक खबर सामने आ रही है जहां एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरियों से नीचे उतर गए। इस खबर की जानकारी मिलने के तुरंत बाद रेलवे के अधिकारी और स्टाफ मौके पर पहुंचे। आपको बता दें कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह से रेलवे ट्रैक डैमेज हो गया है जिसे अब ठीक करने की कोशिश की जा रही हैं। पटरी के डैमेज होने के कारण उस रूट पर आवाजाही करने वाली कुछ ट्रेनों में रुकावट आने की संभावना जताई जा रही है मगर इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

पहले कब हुआ था ऐसा कोई मामला

आइए अब आपको बताते हैं कि इस ट्रेन हादसे पहले कब और कहां कोई ट्रेन हादसा हुआ था या फिर होते-होते बचा था। आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में एक ट्रेन हादसा होते-होते बचा था। दरअसल 2 जनवरी का शाम करीब 5 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस अटरिया क्षेत्र के नीलगांव रेलवे क्रांसिंग के पास से गुजर रही थी और तभी अचानक एक मवेशी उस ट्रेन से टकरा गया। उस टक्कर में मवेशी गंभीर रूप से घायल हुआ था। वहीं वंदे भारत ट्रेन के आगे वाले हिस्से को नुकसान पहुंचा था मगर कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। करीब 20 मिनट रुकने के बाद ट्रेन फिर से गंतव्य की तरफ रवाना हो गई।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: जब वोट डालने के लिए एक बूथ से दूसरे बूथ भागते नजर आए मंत्री गणेश नाईक

ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप में हुई आमने-सामने की टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत