1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर, फ्लाइट में इंटरनेट यूज को लेकर आया नया नियम

हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर, फ्लाइट में इंटरनेट यूज को लेकर आया नया नियम

 Published : Nov 05, 2024 06:47 am IST,  Updated : Nov 05, 2024 10:28 am IST

केंद्र सरकार की ओर से स्थलीय मोबाइल नेटवर्क के साथ हस्तक्षेप से बचने के लिए विमान में मोबाइल संचार सेवाएं देने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

केंद्र सरकार ने हवाई यात्रियों के लिए उड़ान के समय इंटरनेट सेवाओं के इस्तेमाल को लेकर दिशा निर्देश जारी किया। केंद्र सरकार ने आज एक आदेश जारी किया है और बताया है कि हवाई उड़ान के दौरान यात्री वाई-फाई के जरिए इंटरनेट सेवाओं का इस्तेमाल 3 हजार मीटर की ऊंचाई पर पहुंच जाने पर ही कर सकेंगे। केंद्र सरकार के आदेश में कहा गया है कि यात्री केवल 3000 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच चुके विमान में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं।

क्यों लाया गया ये नियम?

केंद्र सरकार ने उड़ान और समुद्री संपर्क नियम 2018 के तहत यह निर्देश दिए हैं। जिसमें विमान के भारतीय हवाई क्षेत्र में 3000 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद ही मोबाइल संचार सेवाएं देने की अनुमति दी हुई है। ये आदेश हवाई यात्रियों के लिए सिर्फ भारतीय हवाई क्षेत्र में माननी होगी। केंद्र सरकार के द्वारा ऐसा स्थलीय मोबाइल नेटवर्क के साथ हस्तक्षेप से बचने के लिए किया गया है। केंद्र सरकार ने अपने अधिसूचित नए नियम में ये निर्देश दिए हैं।

Flight

उड़ान और समुद्री संपर्क (संशोधन) नियम, 2024

इसके साथ ही अब नए अधिसूचित नियम को उड़ान और समुद्री संपर्क (संशोधन) नियम, 2024 कहा जाएगा। आदेश में कहा गया है कि ‘उप-नियम (एक) में निर्दिष्ट भारतीय हवाई क्षेत्र में न्यूनतम ऊंचाई होने के बावजूद विमान में वाई-फाई के जरिये इंटरनेट सेवाएं तभी उपलब्ध कराई जाएंगी जब विमान में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करने की अनुमति होगी। (रिपोर्ट: अनामिका गौड़)

ये भी पढ़ें- टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन के स्टेटस और खाने तक, भारतीय रेलवे के सुपर ऐप से होंगे काम, जानें कब होगा लॉन्च

'हमारे राजनयिकों को डराने की कोशिशें भयावह', कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले पर पहली बार बोले PM मोदी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत