1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 6,67,02,41,60,000 रुपए भारत सरकार ने पिछले वर्ष सेनाओं पर किए खर्च, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

6,67,02,41,60,000 रुपए भारत सरकार ने पिछले वर्ष सेनाओं पर किए खर्च, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

 Published : Apr 25, 2023 05:03 pm IST,  Updated : Apr 25, 2023 05:09 pm IST

अपने देश की सेनाओं पर खर्च करने के मामले में भारत चौथे नंबर पर आता है। सबसे ज्यादा खर्च अमेरिका करता है। दूसरे नंबर पर चीन और तीसरे नंबर पर रूस अपनी सेनाओं पर खर्च करता है।

Indian Military, Army- India TV Hindi
जानिए भारत सरकार ने पिछले वर्ष सेनाओं पर कितना खर्च किया है Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: भारत की सीमाएं कुल 8 देशों से लगती हैं, जिनमें से 7 देशों से जमीनी सीमा तो एक देश से जलीय सीमा लगती है। भारत सबसे ज्यादा सीमा बांग्लादेश के साथ साझा करता है तो सबसे कम अफगानिस्तान के साथ साझा करता है। वहीं अगर हम बात करें की भारत को सबसे ज्यादा खतरा किस पड़ोसी देश से है तो आपके दिमाग सबसे पहले नाम चीन और पाकिस्तान का आएगा। भारत चीन के साथ 3,380 किलोमीटर की जमीनी सीमा साझा करता है तो वहीं पाकिस्तान के साथ हमारी सीमा 3,323 किलोमीटर तक लगती है। 

SIPRI ने जारी की है रिपोर्ट 

इन दोनों देशों से हिन्दुस्तान की हमेशा तनातनी रहती है। इन्हीं दोनों देशों की वजह से भारत अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा सुरक्षा व्यवस्था पर खर्च करना पड़ता है। अब इसी विषय पर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इस बार का खुलासा हुआ है कि पिछले वर्ष 2022 में सरकार ने देश की सेनाओं समेत कितना खर्चा अपनी मिलिट्री पर किया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने पिछले साल अपनी सेनाओं पर 81.बिलियन डॉलर का खर्चा किया है। इसे हम भारतीय रुपयों में बदलें तो यह आंकड़ा 6,67,02,41,60,000 रुपए होगा। आसान शब्दों में यह लगभग 66,670 करोड़ रुपए होंगे। 

सेनाओं पर खर्च करने के मामले में भारत चौथे नंबर पर 

वहीं साल 2021 के खर्चे को देखें तो सरकार ने खर्चे में 6% का इजाफा किया है। यह 2022 में देश की कुल GDP का 2.4% है और दुनियाभर में सेनाओं पर खर्च हुए कुल रुपयों का 3.6% है। अपनी सेनाओं पर सबसे ज्यादा खर्च करने के मामले में भारत दुनिया में चौथा देश है। इस लिस्ट मेंअमेरिका नंबर 1 है, उसने साल 2022 में 877 बिलियन डॉलर खर्च किए। वहीं दूसरे नंबर पर रहे चीन ने 292 बिलियन डॉलर खर्चे हैं। इसके बाद नंबर रूस का आता है, जिसने अपनी सेनाओं पर कुल 81.4 बिलियन डॉलर खर्चे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत