1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस राज्य में मिली गुड्डू मुस्लिम की लास्ट लोकेशन, असद के एनकाउंटर के बाद हुआ अंडरग्राउंड

इस राज्य में मिली गुड्डू मुस्लिम की लास्ट लोकेशन, असद के एनकाउंटर के बाद हुआ अंडरग्राउंड

 Published : Apr 21, 2023 11:08 am IST,  Updated : Apr 21, 2023 02:50 pm IST

उसकी लास्ट लोकेशन ट्रेस हुई थी। लेकिन इसी दौरान असद और गुलाम का एनकाउंटर हुआ और इसके बाद गुड्डू मुस्लिम पूरी तरह से अंडरग्राउंड हो गया।

गुड्डू मुस्लिम- India TV Hindi
गुड्डू मुस्लिम Image Source : फाइल

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद का खास बमबाज शूटर गुड्डू मुस्लिम बार-बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहा है। एसटीएफ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसकी लास्ट लोकेशन उड़ीसा के पुरी में ट्रेस हुई थी। लेकिन इसी दौरान असद और गुलाम का एनकाउंटर हुआ और इसके बाद गुड्डू मुस्लिम पूरी तरह से अंडरग्राउंड हो गया। 

एसटीएफ पहुंची मगर गायब हो गया गुड्डू

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुरी में गुड्डू मुस्लिम का लोकेशन ट्रेस होने के बाद एसटीएफ की टीम वहां पहुंची लेकिन तब तक गुड्डू गायब हो चुका था। सूत्रों के मुताबिक असद के एनकाउंटर के बाद से गुड्डू मुस्लिम ज्यादा अलर्ट हो गया है और काफी एहतियात बरत रहा है। फिलहाल एसटीएफ को गुड्डू का कोई फुट प्रिंट नहीं मिल रहा है। STF की कई टीम गुड्डू की तलाश में छापे मार रही है।

गुड्डू मुस्लिम अतीक का खास गुर्गा 

गुड्डू मुस्लिम अतीक अहमद का खास गुर्गा है और बम बनाने में माहिर है। वह बम से ही वारदातों को अंजाम देता रहा है। 24 फरवरी को धूमनगंज में उमेश पाल की हत्या के दौरान भी वह बम फेंकता हुआ सीसीटीवी फुटेज में नजर आया। उमेश पाल की हत्या में नाम आने के बाद से वह फरार हो गया। यूपी एसटीएफ ने कई बार गुड्डू मुस्लिम के लोकेशन को ट्रेस कर उसतक पहुंचने की कोशिश की लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। 

अतीक के करीबी वकील ने की उमेश पाल की मुखबिरी

इस बीच पुलिस को उमेश पाल मर्डर केस की जांच में यह पता चला कि अतीक के एक करीबी वकील ने उमेश पाल की फोटो भेजकर मुखबिरी की थी। उस वकील को इस काम के लिए अतीक ने आईफोन दिलवाया था। स वकील ने शूटर्स को व्हाट्सऐप के जरिए उमेश पाल के फोटो भेजे थे ताकि उमेश पाल की पहचान सही तरीके से हो सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत