1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली, यूपी और गुजरात में आतंकवादी हमले का प्लान..., पकड़े गए अल-कायदा के आतंकियों को लेकर बड़ा खुलासा

दिल्ली, यूपी और गुजरात में आतंकवादी हमले का प्लान..., पकड़े गए अल-कायदा के आतंकियों को लेकर बड़ा खुलासा

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 24, 2025 10:20 am IST,  Updated : Jul 24, 2025 12:56 pm IST

सूत्रों के मुताबिक, गुजरात में पकड़े गए अल-कायदा के आतंकी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक आर्मी और ISI के इशारे पर एक्टिव थे। ये आतंकी दिल्ली, यूपी और गुजरात समेत कई जगहों पर आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहे थे।

Gujarat 4 Al-Qaeda terrorists arrested- India TV Hindi
गुजरात में पकड़े गए अलकायदा के आतंकी। Image Source : REPORTER INPUT

गुजरात ATS ने अल-कायदा के के 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गुजरात से 2, दिल्ली और नोएडा से एक-एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। 'अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) मॉड्यूल' मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। आतंकियों का ये मोड्यूल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक आर्मी और ISI के इशारे पर ऐक्टिव था। ये मॉड्यूल ऑपरेशन सिंदूर के ख़िलाफ हिंदुस्तान में विशेष समुदाय को सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा होने के लिए रेडिकलाइज्ड कर रहा था। ये भी खुलासा हुआ है कि ये आतंकी राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और गुजरात में बड़े आतंकवादी हमले की प्लानिंग कर रहे थे।

कैसे कर रहे थे पाकिस्तान के इशारे पर काम?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, गुजरात और अन्य जगहों से पकड़े गए आतंकियों का मॉड्यूल ऑपरेशन सिंदूर के ख़िलाफ पाकिस्तानी आर्मी के ऑपरेशन बूनयान उल मर्सूस के पक्ष में सोशल मीडिया पर माहौल बना रहा था। इन आतंकियों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में कई बार पाक आर्मी और ISI अधिकारियों से संपर्क किया था। आतंकी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के दो सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लगातार गोपनीय जानकारियां दे रहे थे। इन्हीं सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए चैटिंग कर इन्हें Instruction मिल रहे थे।

कैसे करते थे ब्रेनवॉश?

पकड़े गए आतंकी, ओसामा बिन लादेन और मौलाना असीम उमर @ सना उल हक के जेहादी वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर नौजवानों का ब्रेनवॉश करते थे। पकड़े गए चारों आतंकियों को मोहम्मद फैज लीड कर रहा था। मोहम्मद फैज दिल्ली में एक फास्ट फ़ूड चैन में बतौर मैनेजर काम कर रहा था। बेहद पढ़े लिखे मोहम्मद फैज ने ही बाकी तीनों आतंकियों को अपने साथ जोड़कर मोड्यूल तैयार किया था। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाकर ऑपरेशन सिंदूर की खिलाफत की साजिश को इसी ने अंजाम दिया।

आतंकी हमले की हो रही थी प्लानिंग

मोहम्मद फैज सोशल मीडिया अकाउंट पर नौजवानों का ब्रेनवॉश कर उन्हें जेहाद की तालीम देने का काम कर रहा था। नोएडा से पकड़ा गया आतंकी जीशान अली नोएडा में एक मोबाइल शॉप में काम करता है और बाकी दोनों गुजरात में सिलाई का काम करते हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस, गुजरात एटीएस के सम्पर्क में हैं। पकड़े गए आतंकी ऑपरेशन सिंदूर के बाद से दिल्ली, यूपी, गुजरात समेत कई जगहों पर बड़ा आतंकी हमला प्लान करने की कोशिश कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- गुजरात ATS ने अल-कायदा के 4 आतंकियों को किया गिरफ्तार, बड़े हमले की मिलने वाली थी जिम्मेदारी

भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ी गई सबसे बड़ी लड़ाई, 93 हजार सैनिकों ने किया था सरेंडर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत