1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Gurmeet Ram Rahim Singh: गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, जेल से एयरलिफ्ट किया जाएगा

Gurmeet Ram Rahim Singh: गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, जेल से एयरलिफ्ट किया जाएगा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Oct 14, 2022 11:39 am IST,  Updated : Oct 14, 2022 11:42 am IST

गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। इस बार 40 दिन की पैरोल मंजूर की गई है। केवल यह तय होना बाकी है कि राम रहीम की पैरोल अवधि कहां कटेगी। सालभर में ये तीसरा मौका है जब वे जेल से बाहर आ रहे हैं। इससे पहले पंजाब चुनाव के दौरान उसे 21 दिन की पैरोल मिली थी।

Ram Rahim- India TV Hindi
Ram Rahim Image Source : FILE

Highlights

  • 2017 से सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम
  • पैरोल को लेकर एक सप्ताह से लगाई जा रही थी अटकलें
  • गुरमीत राम रहीम को जेल से एयरलिफ्ट करके ले जाया जाएगा

Gurmeet Ram Rahim Singh: हरियाणा रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। अभी यह तय किया जा रहा है कि पैरोल की अवधि कहां बीतेगी। वैसे राम रहीम कभी भी जेल से बाहर आ सकता है। इसके लिए पुलिस ने जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इस बार गुरमीत राम रहीम को जेल से एयरलिफ्ट करके ले जाया जाएगा। खुफिया रिपोर्ट के बाद सुरक्षा के मद्देनजर जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। राजस्थान के किसी डेरे के अलावा बागपत में भी विचार किया जा रहा है, जहां पिछली पैरोल की अवधि व्यतीत की गई थी। 

 2017 से सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम

राम रहीम 2017 से सुनारिया जेल में बंद है।  बता दें कि विवादित बाबा गुरमीत सिंह राम रहीम को पहले भी कई बार जेल से पैरोल मिल चुकी है। गौरतलब है गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल मे साध्वी यौन शोषण मामले में  20 साल की सजा काट रहे हैं। गौरतलब है कि गृह व‍िभाग की ओर से आदेशों को मंजूरी दी जा चुकी है। इससे पहले भी राम रहीम (Dera chief Gurmeet Ram Rahim) को फरलो और पैरोल मिल चुकी है। उनको इस बार भी जेल मैनुअल के अनुसार पैरोल दी गई है।

परिवार के लोग लगाते हैं पैरोल के लिए अर्जी

इससे पहले जेल मंत्री चौ.रणजीत सिंह ने भी राम रहीम के पैरोल पर बाहर आने के मामले को लेकर पुष्टि की थी।. जेल मंत्री ने कहा कि डेरा प्रमुख के स्वजनों ने उनकी पैरोल को लेकर अर्जी लगाई थी। सिरसा में जेल मंत्री ने कहा था क‍ि पैरोल को लेकर जेल का अपना सिस्टम होता है। जब कोई व्यक्ति जेल में होता है, तो उसके परिवार के लोग पैरोल के लिए अर्जी लगाते हैं, यह उनका अधिकार है।

पैरोल को लेकर एक सप्ताह से लगाई जा रही थी अटकलें

बता दें कि इस पैरोल को लेकर करीब एक हफ्ते से अटकलें लगाई जा रही थीं। ऐसे में इस बार भी नियमों के तहत अर्जी लगाए जाने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को 40 दिन की पैरोल मिल गई है। 2017 से साधवी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे डेरा प्रमुख को पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। राम रहीम को इसी साल पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। उसके कुछ समय बाद 27 जून को फिर राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी। अबकी बार 40 दिन की पैरोल मंजूर की गई है। केवल यह तय होना बाकी है कि राम रहीम की पैरोल अवधि कहां कटेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत