1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: हनुमान जयंती पर देश भर में निकाली जा रही शोभा यात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

LIVE: हनुमान जयंती पर देश भर में निकाली जा रही शोभा यात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 Updated : Apr 30, 2025 07:04 am IST

कहीं कलश यात्रा निकाली जा रही है तो कहीं शोभा यात्रा निकालने की तैयारी हो रही है। कोलकाता से लेकर लखनऊ, हैदराबाद, पटना और दिल्ली तक पूरे देश में लाखों सनातनी सड़क पर भगवा ध्वज के साथ जुलूस निकाल रहे हैं।

Hanuman Jayanti, Shobha Yatra- India TV Hindi
हनुमान जयंती Image Source : PTI

Hanuman Jayanti Shobha Yatra Live Updates: देशभर में आज हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। कोने-कोने में बजरंग बली का जयकारा गूंज रहा है। श्रद्धालु हनुमान मंदिर में माथा टेक रहे है। कहीं कलश यात्रा निकाली जा रही है तो कहीं शोभा यात्रा निकालने की तैयारी हो रही है। कोलकाता से लेकर लखनऊ, हैदराबाद, पटना और दिल्ली तक पूरे देश में लाखों सनातनी सड़क पर भगवा ध्वज के साथ जुलूस निकाल रहे हैं। दिल्ली के जहांगीरपुरी में कड़ी सुरक्षा के बीच विश्व हिंदू परिषद शोभा यात्रा निकालेगी। पुलिस ने शर्तों के साथ शोभा यात्रा निकालने की इजाजत दी है। 

 

Hanuman Jayanti Shobha Yatra Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 4:13 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    प्रवेश वर्मा ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की

    दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपने परिवार के साथ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

  • 4:13 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    जाखू मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के जाखू मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।

     

  • 2:39 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली: जहांगीरपुरी में शोभायात्रा शुरू

    दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती को लेकर शोभा यात्रा शुरू हो चुकी है। कड़ी सुरक्षा के बीच यह शोभा यात्रा निकाली जा रही है।

  • 1:57 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हनुमान जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। बनर्जी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं।’’ 

  • 1:37 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिग्विजय सिंह पहुंचे हनुमान मंदिर

    हनुमान जयंती पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे हनुमान मंदिर, भगवान हनुमान की उतारी आरती, देशवासियों को दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

     

  • 1:20 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    नागपुर में हनुमान जयंती पर बजरंग दल की बाइक रैली

    नागपुर में हनुमान जयंती पर बजरंग दल की बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में सैकडों कार्यकर्ता शामिल हुए। राम दरबार के साथ भगवान हनुमान का बाल रूप रथ पर सुशोभित किया गया। बजरंग दल के कार्यकरताओं ने कहा कि सनातन हिंदू संस्कृति के लिए जीवन भर काम करेंगे।

  • 1:19 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली: जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा को लेकर गतिरोध

    जहांगीरपुरी में निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस और आयोजकों में गतिरोध बना हुआ है। फिलहाल बातचीत जारी है। यह शोभा यात्रा 9:00 बजे शुरू होने मगर पुलिस और आयोजकों में  सहमति नहीं बनने के कारण यह अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। पुलिस ने कुछ शर्तें रखी हैं। आयोजकों को उन शर्तों से आपत्ति है। जैसे लोग इस यात्रा में हथियार लेकर शामिल न हों। शोभा यात्रा में सीमित लोग ही शामिल हों और रूट केवल 200 मीटर का हो।

  • 1:14 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पटना के महावीर मंदिर में लगा भक्तों का तांता

    हनुमान जयंती के मौके पर पटना के महावीर मंदिर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्त दर्शन और पूजा के लिए जमा होने लगे।

     

  • 1:05 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जहांगीरपुरी में यात्रा का रूट बदला गया

    दिल्ली: शोभायात्रा निकालने से पहले जहांगीरपुरी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस हर एक गली में तैनात है साथ ही RPF और सीआरपीएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं। नोट इस यात्रा का रूट बदला गया है पहले यात्रा जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से निकलनी थी और लगभग 2 किलोमीटर तक जाना था। लेकिन अब यह यात्रा केवल 200 से 300 मीटर तक ही निकाली जाएगी। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में जवान तैनात हैं। हर एक गली में पुलिस ने बैरिकेड्स लगा रखा है। ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है। यहां तक कि पुलिस वाले छतों पर भी तैनात किए गए हैं।

  • 12:56 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली पर हनुमान जी कृपा बरसाएंगे-रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "हनुमान जयंती के अवसर पर पूरे देश में उत्साह की लहर है। इस दिन बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और मैं दिल्ली में हनुमान जयंती के कई समारोहों में भाग लूंगी। मैं दिल्ली पर हनुमान जी की कृपा बरसने की कामना करती हूं। हम दिल्ली के विकास की दिशा में काम करेंगे।"

     

  • 12:54 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हैदराबाद में धूमधाम से मनाई जा रही है हनुमान जयंती

    हैदराबाद में BRS MLC के कविता ने हनुमान जयंती 2025 के अवसर पर करमनघाट हनुमान मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की।

     

  • 12:47 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भोपाल में वीएचपी की गदा शोभायात्रा

    भोपाल में  विश्व हिंदू परिषद की गदा शोभायात्रा निकाली जा रही है। पूरे रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

  • 12:46 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली: जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा

    दिल्ली के जहांगीरपुरी में VHP की शोभायात्रा निकाली जाएगी। दो किमी तक की शोभा यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत