Happy New Year 2022: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बीच नए साल का स्वागत हो रहा है। दुनियाभर के कई देशों में नए साल (New Year 2022) के स्वागत की तैयारी में लोग जुटे हुए हैं। नए साल के जश्न को धूमधाम से मनाने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं। कई जगह न्यू ईयर पर आतिशबाजी होती है तो कहीं घंटियां बजाकर नए साल का स्वागत किया जाता है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजी के साथ लोगों ने नए साल 2022 का स्वागत किया गया। भारत समेत दुनियाभर में नए साल के जश्न के फोटो और वीडियो देखने के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के साथ।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- Welcome 2022: नए साल के स्वागत को लेकर जश्न में डूबी दुनिया, देखें फोटो और Videos
Welcome 2022: नए साल के स्वागत को लेकर जश्न में डूबी दुनिया, देखें फोटो और Videos
दुनियाभर में नए साल (New Year 2022) के स्वागत की तैयारी में लोग जुटे हुए हैं। नए साल के जश्न को धूमधाम से मनाने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं। कई जगह न्यू ईयर पर आतिशबाजी होती है तो कहीं घंटियां बजाकर नए साल का स्वागत किया जाता है।
Happy New Year 2022
-
10:32 PM (IST) Dec 31, 2021
नार्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और संसद भवन को कुछ इस तरह रोशन किया गया
दिल्ली: नववर्ष 2022 की पूर्व संध्या पर नार्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और संसद भवन को कुछ इस तरह रोशन किया गया।
-
9:54 PM (IST) Dec 31, 2021
VIDEO: नए साल की पूर्व संध्या पर मुंबई बांद्रा वर्ली सी लिंक में लाइट और लेजर शो हुआ
महाराष्ट्र: नए साल की पूर्व संध्या पर मुंबई बांद्रा वर्ली सी लिंक में लाइट और लेजर शो हुआ।
-
9:31 PM (IST) Dec 31, 2021
मुंबई में नव वर्ष के मौके पर भव्य सजावट की गई
नए साल के स्वागत में भारत में भी काफी तैयारी की गई है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिंस को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है।
-
9:30 PM (IST) Dec 31, 2021
PM मोदी नए साल पर जारी करेंगे किसानों की 10वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट कर कहा कि नव वर्ष, 2022 का पहला दिन देश के अन्नदाताओं को समर्पित रहेगा। शनिवार दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम-किसान की 10वीं किस्त जारी करने का सौभाग्य मिलेगा, इसके तहत 20 हजार करोड़ रुपये की राशि के ट्रांसफर से 10 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को लाभ होगा।
-
9:30 PM (IST) Dec 31, 2021
जापान में भी नए साल की शुरुआत
कोरोना संकट के बीच नए साल 2022 की शुरुआत अब जापान में भी हो गई है। भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे जापान में घड़ी की सुइयों ने 12 का घंटा बजाया और इसके साथ ही वहां पर भी नए साल का जश्न शुरू हो गया।
-
9:28 PM (IST) Dec 31, 2021
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में BSF के जवानों ने मनाया नव वर्ष का जश्न
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नए साल की पूर्वसंध्या पर भारतीय सुरक्षा बल के जवानों ने नए साल का जश्न मनाया।
-
9:26 PM (IST) Dec 31, 2021
उत्तर कोरिया में आतिशबाजी के साथ लोगों ने नए साल का स्वागत किया
उत्तर कोरिया के प्योंगयांग में आतिशबाजी के साथ लोगों ने नए साल का स्वागत किया। (वीडियो सोर्स: रॉयटर्स)
-
8:45 PM (IST) Dec 31, 2021
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर केजरीवाल ने लोगों से ‘घर के अंदर रहने’ की अपील की
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नए साल की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी और संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर उनसे घर के अंदर रहने और कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का आग्रह किया। सीएम ने कहा कि जनता और सरकार मिलकर कोरोना को फिर से वैसे ही हराएंगे, जैसे पहले हराया था। केजरीवाल ने नव वर्ष के मौके पर अपने संदेश में कहा, ‘‘दिल्ली में फिर से कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। आपकी सरकार प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। मैं व्यक्तिगत रूप से तैयारियों को देख रहा हूं और हर निवासी के बारे में बहुत चिंतित हूं।’’ उन्होंने 2022 में देश के लोगों के लिए खुशी की कामना करते हुए कहा, ‘‘कृपया बेवजह घर से बाहर न निकलें, मास्क पहनें और समय पर टीके की खुराक लें।’’
-
8:19 PM (IST) Dec 31, 2021
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नव वर्ष 2022 की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नव वर्ष 2022 की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि नववर्ष नवीन उल्लास और नई उमंग का प्रतीक है तथा यह नई आशाओं और नए संकल्पों का भी अवसर है। ओम बिरला ने कहा, ‘‘यह दिन हमें प्रेरणा देता है कि हम स्वयं को देश की उन्नति तथा देशवासियों के कल्याण के लिए नई ऊर्जा के साथ समर्पित करें।’’
-
8:18 PM (IST) Dec 31, 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नववर्ष की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नए साल की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दी और उनसे नये साल में देश एवं समाज की प्रगति के अभियान में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘नये वर्ष 2022 के उल्लासपूर्ण अवसर पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले हमारे देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’’ राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि आशा करते हैं कि नया साल 2022 आपके जीवन में खुशियां और अच्छे स्वास्थ्य के साथ सफलता एवं समृद्धि लायेगा।
-
8:16 PM (IST) Dec 31, 2021
इटली के कई शहरों में ऑनलाइन रंगारंगा कार्यक्रम हो रहा है
इटली के कई शहरों में ऑनलाइन रंगारंगा कार्यक्रम हो रहा है या ऐसे कार्यक्रम किये जा रहे हैं जहां भीड़ को नियंत्रित रखा जा रहा है। इटली में कोरोना वायरस के मामलों में तीव्र वृद्धि के चलते बड़े शहरों में 31 दिसंबर को खुले आसमान में पारंपरिक रूप से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।
-
8:16 PM (IST) Dec 31, 2021
पोप फ्रांसिस नववर्ष कार्यक्रम के सिलसिले में सेंट पीटर्स स्क्वायर नहीं जायेंगे
वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस ने नये साल के मौके पर सेंट पीटर्स स्क्वायर पर बने नैटिविटी स्थल पर पारंपरिक रूप से जाने का कार्यक्रम महामारी के मद्देनजर भीड़ को इकट्ठा होने से हतोत्साहित करने के लिए रद्द कर दिया है। फ्रांसिस बैसेलिका (गिरजाघर का विशाल भवन) के अंदर ही 31 दिसंबर की अपनी पारंपरिक प्रार्थना कार्यक्रम करने जा रहे हैं और वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नववर्ष मनायेंगे। वैटिकन भीड़ पर पाबंदी लगाने में इटली की तर्ज पर चल रहा है।
-
7:58 PM (IST) Dec 31, 2021
केरल के तिरुवनंतपुरम के कोवलम समुद्र तट का देखिए नजारा
केरल के तिरुवनंतपुरम के कोवलम समुद्र तट में साल 2021 के आखिरी दिन के सूर्यअस्त होने का दृश्य
-
7:56 PM (IST) Dec 31, 2021
हनुमान मंदिर में आरती की गई, कृषि मंत्री हुए शामिल
दिल्ली: हनुमान मंदिर में 2021 की आखिरी आरती की गई जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल हुए।
-
7:52 PM (IST) Dec 31, 2021
नए साल पर बच्चों के लिए खुशखबरी
देश में नए साल पर कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। पीएम मोदी ने 3 जनवरी से 15-18 साल के सभी बच्चों को कोरोना वैक्सीन देने का एलान किया है। इसी क्रम में गुजरात, असम और हरियाणा में टीकाकरण अभियान होने जा रहा है।
children from 15 to 18 years will be vaccinated from 3 january 2022 -
7:44 PM (IST) Dec 31, 2021
पर्यटकों ने बर्फ पर लिखा Happy New Year 2022
पर्यटकों ने बर्फ पर लिखा Happy New Year 2022नए साल की पूर्व संध्या पर गुलमर्ग में एक रिसॉर्ट के पास बर्फ पर चित्रित एक संदेश के पास खड़े होकर पर्यटक तस्वीरें खिंचवाते नजर आए।
-
7:39 PM (IST) Dec 31, 2021
Happy New Year 2022: पुरी में कुछ ऐसा दिखा साल 2021 का आखिरी सूर्यास्त
2021 के आखिरी दिन सूर्यास्त का नजारा ओडिशा के पुरी में कुछ ऐसा दिखा। 2021 कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है।
-
7:38 PM (IST) Dec 31, 2021
New Year 2022: ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐसे हुआ न्यू ईयर का स्वागत
ऑस्ट्रेलिया में शानदार आतिशबाजी के साथ साल 2022 का स्वागत किया गया।
-
7:34 PM (IST) Dec 31, 2021
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ नए साल 2022 का स्वागत किया गया
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ नए साल 2022 का स्वागत किया। (वीडियो सोर्स: रॉयटर्स)