1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "कट्टर आतंकवादी जल्द ही आपकी हत्या कर देंगे", केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी

"कट्टर आतंकवादी जल्द ही आपकी हत्या कर देंगे", केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 01, 2026 05:30 pm IST,  Updated : Sep 01, 2026 06:04 pm IST

फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज़ के केंद्रीय मंत्री और LJP(R) के अध्यक्ष चिराग पासवान को आज डाक से जान से मारने की धमकी मिली। जानें धमकी देने वाले ने क्या लिखा है?

चिराग पासवान को मिली धमकी- India TV Hindi
चिराग पासवान को मिली धमकी

केंद्रीय मंत्री और LJP(R) के अध्यक्ष चिराग पासवान को आज डाक से जान से मारने की धमकी मिली, जिसमें कहा गया - "कट्टर आतंकवादी जल्द ही आपकी हत्या कर देंगे"। मंत्री के कार्यालय ने उन्हें मिली जान से मारने की धमकी के बारे में केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा है। धमकी की बड़ी बात ये है कि उन्हें यह धमकी डाक के जरिए भेजी गई चिट्ठी में दी गई है। इस  धमकी भरे पत्र के मिलने के बाद चिराग पासवान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनके ऑफिस ने इस धमकी के मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह सचिव को चिट्ठी लिखकर इसकी जानकारी दी है और जरूरी एक्शन लेने के लिए मांग की है।


क्या लिखा है धमकी वाले पत्र में 
जानकारी के मुताबिक, चिराग पासवान को भेजी गई धमकी भरी चिट्ठी में अंग्रेजी में लिखा गया है, 'You will be killed shortly by hardcore Terrorists', यानी कट्टर आतंकवादियों द्वारा जल्द ही आपकी हत्या कर दी जाएगी।

सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय 
धमकी मिलने के बाद जांच टीम सक्रिय हो गई है और धमकी देने वाले शख्स की पहचान करने और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि डाक से ये धमकी भरा पत्र कहां से भेजा गया है। सोर्स और पत्र भेजने वाले शख्स से संबंधित जानकारियां जुटाई जा रही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि चिराग पासवान को धमकी देने के पीछे कौन हो सकता है और इस तरह से धमकी भरा पत्र भेजने के पीछे उसका मकसद क्या था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां धमकी से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं।

बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कुछ ही दिनों पहले अपनी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया था। चिराग पासवान ने राजू तिवारी की जगह सुरेंद्र विवेक को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। 

ये भी पढ़ें:
चिराग पासवान की नई टीम का ऐलान, बिहार समेत कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले, 4 सांसद राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत