1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Haryana News: मामी ने दर्ज करवाया रेप का केस, भांजे ने जींद रेलवे जंक्शन पर जहर खाकर दी जान

Haryana News: मामी ने दर्ज करवाया रेप का केस, भांजे ने जींद रेलवे जंक्शन पर जहर खाकर दी जान

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 11, 2022 11:36 pm IST,  Updated : Jul 11, 2022 11:36 pm IST

40 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विकास ने उसे नौकरी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

Suicide- India TV Hindi
Suicide Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • रेप का केस दर्ज होने पर किया सुसाइड
  • मृतक पर नौकरी का झांसा देकर रेप करने का था आरोप
  • जींद रेलवे जंक्शन पर जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

Haryana News: हरियाणा के जींद जिले में नौकरी का झांसा देकर मामी के साथ कथित दुष्कर्म करने के आरोपित भांजे ने रेलवे जंक्शन पर जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस ने इसकी जानकारी दी । रेलवे पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर महिला थाना की जांच अधिकारी सहित सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान विकास के तौर पर हुई है और उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

नौकरी का झांसा देकर किया रेप

घटना की सूचना मिलने पर रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विकास ने उसे नौकरी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर 11 में किराए के मकान पर रह रही एक 40 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेन बाजार निवासी विकास सिंगला ने उसे नौकरी दिलवाने की बात कही थी। इसी बात को लेकर विकास ने रविवार को उसे पुराना बस अड्डा के निकट एक होटल में बुला लिया। यहां विकास ने उसके साथ रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

नानी-नानी समेत 7 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज
मरने वाले के भाई मोहित ने रेलवे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिस महिला ने उसके भाई के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया वह उसकी मामी लगती है। रेलवे थाना पुलिस ने मोहित की शिकायत पर महिला थाना की जांच अधिकारी सुनीता, रेप का मामला दर्ज करवाने वाली महिला, मृतक के नाना श्यामलाल बंसल, नानी चंचल देवी, मामा चिराग, मामी शिवानी, मुकुल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत