1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रोहतक: ट्रॉली और कार की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की मौत, 1 घायल

रोहतक: ट्रॉली और कार की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की मौत, 1 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 06, 2022 07:00 am IST,  Updated : Feb 06, 2022 07:00 am IST

हरियाणा के रोहतक में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। घायल को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

रोहतक में हुई सड़क दुर्घटना- India TV Hindi
रोहतक में हुई सड़क दुर्घटना Image Source : ANI/TWITTER

Highlights

  • रोहतक में हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई
  • हादसे में एक युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है
  • फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

देश में ठंड का कहर जारी है। घने कोहरे की वजह से कई कार चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा के रोहतक में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। घायल को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। PGI अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है।

एसएचओ सुशीला ने न्यूज़ एजेंसी ANI को बताया, 'रोहतक के लहली गांव के पास ट्रॉली और कार को टक्कर हुई थी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। तीनों शवों को रोहतक PGI पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल हुए एक युवक को भी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।'

बता दें, शराब पीकर गाड़ी चलाने और गलत साइड ड्राइविंग के कारण भारत में 2020 में किसी भी अन्य की तुलना में अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, महामारी के पहले साल में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भारी गिरावट देखी गई। राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 2020 के दौरान भारत में कुल 3,66,138 सड़क दुर्घटनाएं हुईं।

यह पिछले साल दर्ज किए गए 4,37,396 सड़क दुर्घटनाओं के मामलों से काफी कम है। गडकरी ने कहा कि रेड लाइट जंप करने वाले वाहनों के कारण 2,721 दुर्घटनाएं हुईं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से भी 6,753 दुर्घटनाएं हुईं। अन्य कारणों से कुल 62,738 दुर्घटनाएं हुईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत