1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार-झारखंड समेत 14 राज्यों में बारिश, आठ राज्यों में चलेगी लू, जानिए मौसम का मिजाज

बिहार-झारखंड समेत 14 राज्यों में बारिश, आठ राज्यों में चलेगी लू, जानिए मौसम का मिजाज

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Apr 07, 2024 11:57 am IST,  Updated : Apr 07, 2024 11:57 am IST

देश के कई राज्यों में बारिश, वहीं कुछ राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बिहार-झारखंड सहित 14 राज्यों में बारिश और आठ राज्यों में लू चलने का अनुमान लगाया है।

heatwave in india- India TV Hindi
मौसम का मिजाज Image Source : FILE PHOTO

Weather Update Today: मौसम विभाग ने देश के 14 राज्यों में बारिश और 8 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है तो वहीं गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में लू चलने की संभावना है। बता दें कि देश के कुछ राज्यों का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा तापमान 44.5 डिग्री आंध्र प्रदेश के नंदयाल में रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नबंर पर आंध्र का ही अनंतपुर रहा, जहां शनिवार को तापमान 44.4 डिग्री पहुंच गया।

केरल-तेलंगाना में कहीं बारिश तो कही ंहीटवेव का अलर्ट

देश में केरल और तेलंगाना दो ऐसे राज्य हैं, जिनके कुछ इलाकों में बारिश तो कुछ इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन यानी 7 से 10 अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ बारिश और साथ ही ओले पड़ने की भी संभावना है। इन राज्यों में 30 से 60Kmph तक की रफ्तार में आंधी चलने का भी अनुमान है। बिहार में आज लू नहीं चलेगी, यहां के 16 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

इन राज्यों में चलेगी लू

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने शनिवार (6 अप्रैल) को कहा कि ओडिशा के कुछ हिस्सों के अलावा पश्चिम बंगाल में गंगा के आसपास के इलाके और झारखंड के कुछ हिस्सों में 6 अप्रैल और 7 अप्रैल को हीटवेव चलने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों में और गर्मी बढ़ने की भी बात कही है।

हालांकि मौसम विभाग ने रविवार (7 अप्रैल) को ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 से 10 अप्रैल तक, विदर्भ में 7 से 10 अप्रैल तक, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा में 7 से 8 अप्रैल तक ओलावृष्टि होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भी गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी हैं। इन जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2- 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। तो वहीं, बिहार, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग जगहों पर भी यही स्थिति है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत