मानसून की वजह से केरल और महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को भी सुरक्षित रहने की सलाह दी है। बारिश की वजह से महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात भी हो गए हैं। वहीं कई घर भी इस बारिश में गिर गए हैं।