1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट, जानें मौसम अपडेट

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट, जानें मौसम अपडेट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 05, 2025 07:45 pm IST,  Updated : Aug 05, 2025 08:15 pm IST

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्से में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE/PTI

उत्तराखंड में मौसम इस वक्त काफी संवेदनशील है। राज्य के विभिन्न हिस्से में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक भी उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन, बादल फटने और चट्टान गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। 

आज उत्तरकाशी जिले में बादल फटने की भीषण घटना सामने आई। यहां के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। कुछ ही सेकंड में पूरा गांव सैलाब में बह गया। इस त्रासदी से हुए नुकसान का अभी अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोगों के लापता होने और 100 से ज्यादा के फंसे होने की जानकारी है। वहीं, इस विनाशकारी बाढ़ में 5 होटल पूरी तरह बहकर तबाह हो गए। बाढ़ आने से 10 से 12 मजदूरों के भी दबे होने की आशंका है।

उत्तरकाशी में कल स्कूल रहेंगे बंद

वहीं, बादल फटने की घटना के बाद उत्तरकाशी प्रशासन हाई अलर्ट पर है। 6 अगस्त को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल के साथ ही आंगनवाड़ियां बंद रहेंगे। इसके अलावा, प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से निचले इलाकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की घोषणा करने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग ने कल भी भारी बारिश का अनुमान जताया है।

बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव 

प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे जगह-जगह बंद होने के साथ ही प्रदेश में लगभग 59 सड़के बंद पड़ी है। इसके साथ ही, यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह बंद है। यमुनोत्री हाईवे पर डबरानी के पास पहाड़ से मलबा आने के कारण रास्ता बंद हो गया है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल और बागेश्वर जैसे जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तीव्र बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें-

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में बादल फटने से हाहाकार, 5 VIDEOS में देखें तबाही का मंजर

Uttarkashi Cloudburst VIDEO: धराली में 30 सेकेंड में मौत बनकर आया सैलाब, सब बहा ले गया, 10 लोगों की मौत, कई लापता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत