1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम, दिल्ली-हरियाणा में भी थम सकती है वाहनों की रफ्तार

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम, दिल्ली-हरियाणा में भी थम सकती है वाहनों की रफ्तार

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Dec 06, 2024 11:36 am IST,  Updated : Dec 06, 2024 12:05 pm IST

दिल्ली, हरियाणा और एनसीआर में आज कई सड़कों पर भारी जाम लग सकता है। वहीं, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम- India TV Hindi
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम Image Source : ANI

नई दिल्लीः किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च की वजह से आज दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में कुछ जगहों पर ट्रैफिक जाम देखने को मिल सकता है। ताजा जानकारी के अनुसार, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इसकी वजह से ट्रैफिक काफी धीरे गति से चल रहा है। 

पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

जानकारी के अनुसार, किसान संगठनों ने आज दोपहर को दिल्ली चलो का आह्वान किया है। इसकी वजह से दिल्ली-नोएडा बॉर्डर, दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर की कई सड़कों पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस ने बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर दी है। इसकी वजह से दिल्ली और हरियाणा की प्रमुख सड़कों पर रोड जाम हो सकता है। वहीं एनसीआर में भी रोड जाम देखने को मिल सकता है। 

अंबाला में पैदल मार्च या जुलूस निकालने पर रोक

वहीं, अंबाला के उपायुक्त द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अगले आदेश तक पैदल, वाहन या अन्य साधनों से कोई भी जुलूस निकालने पर रोक लगा दी गयी है। सुरक्षा बलों द्वारा दिल्ली की ओर मार्च रोके जाने के बाद किसान 13 फरवरी 2023 से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर डेरा डाले हुए हैं। किसानों ने दिल्ली पैदल मार्च की घोषणा की हुई है।  

सरवन सिंह पंधेर ने दिया ये बयान

उधर, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 101 किसानों का जत्था राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा सरकार 101 किसानों के पहले 'जत्थे' को दिल्ली की ओर मार्च करने से रोकने के लिए बल का प्रयोग करती है वे सरकार को बेनकाब करेगा।

अनिल विज ने कही ये बात

उधर, किसानों द्वारा दिल्ली मार्च पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिना इजाजत के कैसे जाने दिया जा सकता है? इजाजत ले लें, फिर जाने देंगे। अगर आप वहां जा रहे हैं तो आपको इजाजत लेनी चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत