1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर फिर बढ़ी सुनवाई की तारीख, ED ने कोर्ट से मांगा समय

हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर फिर बढ़ी सुनवाई की तारीख, ED ने कोर्ट से मांगा समय

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 23, 2024 02:15 pm IST,  Updated : Apr 23, 2024 02:15 pm IST

हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर फिर सुनवाई टल गई है। ईडी ने अपना पक्ष रखने और जवाब देने के लिए एक बार फिर कोर्ट से समय मांगा है। सोरेन ने गिरफ्तारी के ढाई महीने बाद पहली बार जमानत याचिका दाखिल की है।

हेमंत सोरेन- India TV Hindi
हेमंत सोरेन Image Source : PTI

जमीन घोटाले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर ईडी कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरार प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने जमानत याचिका पर अपना पक्ष रखने और जवाब देने के लिए एक बार फिर अदालत से वक्त मांग लिया है। सोरेन की याचिका पर एक बार फिर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई शुरू होते ने ईडी ने जवाब देने के लिए दो हफ्ते के समय की मांग की।

मामले की अगली सुनवाई कब होगी? 

हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने इसका विरोध किया। कोर्ट ने ईडी को एक हफ्ते का समय देते हुए 30 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 1 मई को होगी। रांची के बड़गाईं अंचल में 8.66 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी ने 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

पहली बार जमानत याचिका की दाखिल

ED ने मामले में 30 मार्च को अदालत में हेमंत सोरेन के अलावा जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन, हेमंत सोरेन के करीबी विनोद कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद और हिलेरियस कच्छप के खिलाफ चार्जशीट भी फाइल की है। इसमें बताया गया है कि हेमंत सोरेन ने न सिर्फ गैर-कानूनी तरीके से जमीन हासिल की, बल्कि जांच शुरू होने पर साक्ष्यों को नष्ट करने की कोशिश की। हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी के ढाई महीने बाद पहली बार जमानत की याचिका दाखिल की है, जिस पर इसके पहले 16 अप्रैल को भी सुनवाई हुई थी। (IANS)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत