1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हिंदू लड़की को माथे पर तिलक लगाना पड़ा भारी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हिंदू लड़की को माथे पर तिलक लगाना पड़ा भारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2022 03:15 pm IST,  Updated : Apr 06, 2022 03:15 pm IST

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक हिंदू लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की स्कूल के शिक्षक निसार अहमद ने उस वक्त पिटाई की जब वह अपने माते पर तिलक लगाकर स्कूल गई थी।

माथे पर तिलक लगाने पर छात्रा की पिटाई- India TV Hindi
माथे पर तिलक लगाने पर छात्रा की पिटाई Image Source : TWITTER

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक हिंदू लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की स्कूल के शिक्षक निसार अहमद ने उस वक्त पिटाई की जब वह अपने माते पर तिलक लगाकर स्कूल गई थी। परिवार का कहना है कि उस दिन घर में नवरात्र की पूजा हुई थी।

मामला सामने आने के बाद शिक्षक निसार अहमद को निलंबित कर दिया गया है। और राजौरी जिला प्रशासन आरोपों का जांच कर रहा है। शिक्षक निसार अहमद कोटरांका अनुमंडल के ड्रामन पंचायत के शासकीय मध्य विद्यालय खदुरियां में नियुक्त था। 

लड़की के पिता अंग्रेज सिंह का कहना है कि शिक्षक निसार अहमद उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। क्योंकि वह स्कूल में टीका लगाकर जाती है। करीब दो-तीन हफ्ते से टीचर बच्ची से कहता था कि स्कूल में सिंदूर लगाकर मत आया करो, लेकिन बच्ची ने जब मानने से इंकार कर दिया तो टीचर ने उसकी बेरहमी से पीटाई कर दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत