1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हुबली में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौत

हुबली में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौत

 Reported By: T Raghavan Edited By: Malaika Imam
 Published : May 06, 2025 11:46 am IST,  Updated : May 06, 2025 11:58 am IST

हुबली में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों ने जान गंवा दी। ट्रक और एक कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक और कार में भिड़ंत- India TV Hindi
ट्रक और कार में भिड़ंत

कर्नाटका के हुबली में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा हुबली के इंगलाहल्ली क्रॉस के पास हुआ, जहां एक ट्रक और एक कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें सभी मृतक शिवमोग्गा जिले के सागर के निवासी थे। हादसे में मारे गए व्यक्तियों की पहचान श्वेता (29), अंजलि (26), संदीप (26), विट्ठल (55) और शशिकला (40) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक होटल व्यवसाय के लिए बागलकोट जा रहे थे।

यह हादसा उस समय हुआ जब कार हुबली के इंगलाहल्ली क्रॉस के पास एक ट्रक से टकरा गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हुबली ग्रामीण पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और मामला दर्ज कर लिया है।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

एक अन्य खबर में कर्नाटक के बेलगावी में सोमवार शाम एक एसयूवी वाहन और कार के बीच टक्कर होने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक पूर्व विधायक के बेटे समेत दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा जिले के बैलहोंगल तालुक में चिक्काबागेवाड़ी गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान बेलगावी तालुक के हीरेबागेवाड़ी गांव के निवासी अनीस सैयद (25), उसकी 21 वर्षीय पत्नी और एक वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। 

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि कार सवार लोग हीरेबागेवाड़ी की ओर जा रहे थे, जबकि पूर्व विधायक आरवी पाटिल का बेटा अपने एसयूवी वाहन से बैलहोंगल के लिए रवाना हुआ था। चिक्काबागेवाड़ी के पास हुए हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पूर्व विधायक के बेटे सुरेश गौड़ा पाटिल समेत दो अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को संदेह है कि एसयूवी एक अन्य वाहन से आगे निकलने के प्रयास में कार से टकरा गई।

ये भी पढ़ें-

मॉक ड्रिल से पहले अलर्ट पर दिल्ली, कनॉट प्लेस समेत इन जगहों की बढ़ाई गई सुरक्षा

क्या वैज्ञानिकों ने खोज ली है दूसरी दुनिया? जानकर चौंक जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत