1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सबूत का VIDEO आ गया सामने, भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से कैसे तबाह किया पाकिस्तानी एयरबेस, देखिए

सबूत का VIDEO आ गया सामने, भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से कैसे तबाह किया पाकिस्तानी एयरबेस, देखिए

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 11, 2025 12:44 pm IST,  Updated : May 12, 2025 11:03 am IST

सीजफायर के ऐलान से पहले भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से पाकिस्तानी के 11 एयरबेस को तबाह कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Pakistani airbase- India TV Hindi
भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से पाकिस्तानी के 11 एयरबेस को तबाह किया Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद आज दोनों देशों के बॉर्डर पर शांति है। सीजफायर के ऐलान से पहले भारत ने पाकिस्तान में भारी तबाही मचाई है। भारत की ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को उड़ा दिया है। भारत द्वारा पाकिस्तान में मचाई गई इस तबाही का VIDEO भी सामने आ गया है, जिसे देखकर हर भारतीय गर्व करेगा।

भारत ने पाकिस्तान के कौन से एयरबेस तबाह किए?

  1. नूरखान एयरबेस 
  2. पीओके में स्कार्दू एयरबेस 
  3. रफीकी एयरबेस 
  4. मुरीद एयरबेस 
  5. सुक्कूर एयरबेस 
  6. सियालकोट एयरबेस 
  7. चूनियान एयरबेस 
  8. सिंध प्रांत का जैकोबाबाद के शाहबाज एयरबेस।
  9. सरगोधा एयरबेस
  10. पसरूर एयरबेस
  11. भोलारी एयरबेस

भारत और पाक के बीच चरम पर था तनाव

भारत और पाक के बीच बीते कुछ समय से चरम पर तनाव चल रहा था। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में 9 जगहों पर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया था और भारत के खिलाफ कई हमले किए थे। पाकिस्तान ने LoC पर भी भारी गोलाबारी की थी, जिसके जवाब में भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। 

हालांकि शनिवार शाम को ये तनाव कुछ कम हुआ, जब दोनों देशों के बीच सीजफायर का ऐलान कर दिया गया। हालांकि आज सुबह भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर पर शांति है और पाकिस्तान की तरफ से किसी तरह के हमले की खबर अभी तक सामने नहीं आई है। राजस्थान, पंजाब और जम्मू कश्मीर में शांति बहाल है और लोग सामान्य जीवन की तरफ बढ़ रहे हैं। हालांकि सुरक्षाबल पूरी तरह अलर्ट हैं और उनकी हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर है। 

गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया था, जिससे पाकिस्तान भी डरा हुआ था। भारत ने इस बार पाकिस्तान को बता दिया कि वह किसी भी हालत में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और जरूरत पड़ने पर उसकी धरती पर आतंकियों का सफाया करेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत