1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कल रात कैसे मार गिराया गया पाकिस्तानी ड्रोन? भारतीय सेना ने जारी किया VIDEO

कल रात कैसे मार गिराया गया पाकिस्तानी ड्रोन? भारतीय सेना ने जारी किया VIDEO

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 09, 2025 05:16 pm IST,  Updated : May 09, 2025 06:10 pm IST

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई ड्रोन को गुरुवार रात मार गिराया है। पाकिस्तान के एक भी ड्रोन जमीन पर नहीं गिर पाए हैं, उससे पहले ही भारत की ओर से इन ड्रोन को मार गिराया गया है। एक पाकिस्तानी ड्रोन के मार गिराए जाने का वीडियो सामने आया है।

पाकिस्तानी ड्रोन के मार गिराए जाने का वीडियो- India TV Hindi
पाकिस्तानी ड्रोन के मार गिराए जाने का वीडियो Image Source : INDIA TV

भारतीय सेना ने गुरुवार रात पाकिस्तान के कई ड्रोन मार गिराए हैं। दुश्मन देश पाकिस्तान के सभी ड्रोन और मिसाइल कल रात हवा में ही मार गिरा दी गईं थी। ऐसे में एक पाकिस्तानी ड्रोन के मार गिराए जाने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को भारतीय सेना ने जारी किया है।

पाकिस्तान ने करीब 500 ड्रोन दागे

सेना के सूत्रों से कहा गया कि पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रात भारतीय ठिकानों की ओर करीब 500 ड्रोन दागे थे, जिन्हें लद्दाख के सियाचिन बेस कैंप से लेकर गुजरात के कच्छ इलाके तक 24 जगहों पर देखा गया। इनमें से करीब 50 ड्रोन को  एयर डिफेंस गन ने नष्ट कर दिया, जबकि करीब 20 को सॉफ्ट किल के जरिए मार गिराया गया। 

ड्रोन में लगे थे कैमरे

सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान के ज्यादातर ड्रोन में कुछ भी नहीं था। ड्रोन में कैमरे लगे थे। संभवतः ये ड्रोन पाकिस्तान को अपने ग्राउंड स्टेशनों पर फुटेज भेज रहे थे। भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने लगभग सभी ड्रोन को मार गिराया है, जो बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा सकते थे।

भारतीय सेना की कार्रवाई के आगे नहीं टिक सके ड्रोन

सेना द्वारा एक पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए जाने का वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें दिखाया गया की सेना ने कैसे कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया है। इस वीडियो के ऑडियो को म्यूट किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत