1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फ्रिज में हुए भीषण विस्फोट से घर में फैली आग, पूरा सामान जलकर राख- VIDEO

फ्रिज में हुए भीषण विस्फोट से घर में फैली आग, पूरा सामान जलकर राख- VIDEO

 Reported By: Surekha Abburi Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 03, 2025 06:21 pm IST,  Updated : Jul 03, 2025 06:21 pm IST

हैदराबाद के एक घर में रेफ्रिजरेटर फट गया। रेफ्रिजरेटर विस्फोट के बाद आग पूरे घर में फैल गई और सारा सामान जलकर राख हो गया।

घर का सारा सामान जल गया- India TV Hindi
घर का सारा सामान जल गया

हैदराबाद: घरों में रसोई गैस सिलेंडर फटना और अक्सर दुर्घटनाएं होना आपने कई बार सुना है। लेकिन, घरेलू उपकरणों के रूप में इस्तेमाल होने वाले गीजर, रेफ्रिजरेटर, ओवन और हेयर ड्रायर भी फटने लगे तो ये चिंता का विषय है। एक ऐसी ही घटना हैदराबाद के सनतनगर स्थित राजराजेश्वरी नगर से सामने आई है। यहां के एक घर में रेफ्रिजरेटर फट गया।

 रेफ्रिजरेटर में गैस विस्फोट

गुरुवार सुबह एक घर के अंदर रेफ्रिजरेटर में गैस विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि घर के अंदर रखे सभी उपकरण और फर्नीचर जलकर खाक हो गए। यह दुर्घटना सत्यनारायण नामक व्यक्ति के घर पर हुई। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जान का कोई नुकसान नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही हैदराबाद से दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग को पड़ोसी घरों तक फैलने से पहले ही बुझा दिया। फिलहाल, अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं और रेफ्रिजरेटर में विस्फोट के सही कारण की गहन जांच की जा रही है।

दवा कारखाने में विस्फोट

एक अन्य खबर में तेलंगाना की एक दवा कारखाने में हुए विस्फोट में ओडिशा के कम से कम चार मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित एक दवा उत्पादन इकाई में सोमवार को हुए विस्फोट में अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं। यह विस्फोट पाशमाईलारम में सिगाची इंडस्ट्रीज के संयंत्र में हुआ।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग, मौके पर भेजी गईं 8 दमकल गाड़ियां

VIDEO: पति को प्रेमिका के साथ देख पत्नी का फूटा गुस्सा, बीच सड़क पर जमकर की पिटाई; देखते रहे बच्चे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत