1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली के साथ इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश!

बिहार समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली के साथ इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश!

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 28, 2024 06:53 am IST,  Updated : Apr 28, 2024 07:18 am IST

मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक देश के कुछ हिस्से में लू का अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है।

प्रतीकात्मक फोटो - India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

भारत के विभिन्न हिस्से में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, तो कहीं बारिश ने राहत दी है। इस बीच, मौसम विभाग ने एक बार फिर लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक देश के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अप्रैल से गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के कई स्थानों, ओडिशा के कुछ हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनने की संभावना है।

अलग-अलग हिस्से में लू चलने की संभावना  

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। आज से 29 अप्रैल के दौरान कोंकण, गोवा और 28-30 अप्रैल के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी इसी तरह के मौसम की संभावना है। झारखंड के अधिकांश हिस्से में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, आज पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

राजस्थान के कई इलाके में आंधी-बारिश 

वहीं, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्से में आंधी और बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान सर्वाधिक बारिश जयपुर के जयपुर के चाकसू में 21 मिलीमीटर और बीकानेर के डूंगरगढ़ में चार मिलीमीटर दर्ज की गई है। इसके अनुसार, आगामी पांच से छह दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 29-30 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज सतही हवा चलने की संभावना है। 

जम्मू कश्मीर और हिमाचल का हाल 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 28 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत