1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जहां पड़ रही भीषण गर्मी वहां मिल सकती है राहत, कहीं हवा तो कहीं बारिश कराएगी ठंडक का एहसास

जहां पड़ रही भीषण गर्मी वहां मिल सकती है राहत, कहीं हवा तो कहीं बारिश कराएगी ठंडक का एहसास

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 29, 2024 12:59 pm IST,  Updated : May 29, 2024 12:59 pm IST

IMD Weather Update: अरब सागर में चक्रवात की स्थिति बन रही है। इससे अगले 2-3 दिन के भीतर उत्तर पश्चिम से पूर्व की ओर हवा चलने की संभावना है। इससे उत्तर भारत के तमाम इलाकों में अधिकतम तापमान में कमी आएगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

IMD Weather Update: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर-मध्य भारत के लोग इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राजस्थान के चुरू में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, गर्मी के मामले में दिल्ली भी पीछे नहीं रही। यहां के मुंगेशपुर और नरेला में 49.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा हरियाणा के सिरसा में तापमान 49.5 डिग्री और राजस्थान के गंगानगर मे तापमान 49.4 डिग्री रहा।

मौसम विभाग का मानना है कि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश में मंगलवार को भी हीटवेव की स्थिति रही, लेकिन बुधवार से स्थिति में सुधार दिखेगा। गुरुवार से कुछ राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर में चक्रवात की स्थिति बन रही है। इससे अगले दो से तीन दिन के भीतर उत्तर पश्चिम से पूर्व की ओर हवा चलने की संभावना है। इससे उत्तर भारत के तमाम इलाकों में अधिकतम तापमान में कमी आएगी और भीषण गर्मी से बहुत हद तक राहत मिलेगी।

तापमान में गिरावट का अनुमान

अरब सागर में चक्रवात की स्थिति बनने से 1-2 जून के बीच बारिश होगी, लेकिन हल्की होगी। ऐसे में भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिल सकती है। IMD के मुताबिक, 31 मई तक तापमान में 4-5 डिग्री तक गिरावट आ जाएगी। पश्चिमी राजस्थान में भी गुरुवार से ही सुधार की शुरुआत होगी। अरब सागर से 30 मई से चलने वाली हवा के असर से अगले दो-तीन दिनों में दिल्ली, पंजाब एवं हरियाणा में भी बारिश होगी, लेकिन इससे गर्मी में बहुत ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी। सुबह 8:30 बजे हवा में नमी का स्तर 43 फीसदी था। शहर के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार करने की संभावना है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में बहुत तेज गर्मी देखी गई और दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत