1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम, जानें यूपी और बिहार का हाल

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम, जानें यूपी और बिहार का हाल

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jul 13, 2024 07:18 am IST,  Updated : Jul 13, 2024 07:18 am IST

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह हुई बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं यूपी के मौसम की अगर बात करें तो यहां लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

IMD Weather Forecast Today delhi ncr weather forecast bihar ka Mausam up weather news- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली-एनसीआर में सुबह की शुरुआत हुई बारिश के साथ। बारिश के कारण दिल्ली एनसीआर का मौसम सुहाना बना हुआ है। रात तक दिल्ली-एनसीआर में उमस देखने को मिल रही थी। हालांकि सुबह की शुरुआत बारिश से हुई और मौसम सुहाना बन गया। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार और रविवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पूरे दिन मौसम सुहाना बना रहेगा। दिन में अलग-अलग स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की बारिश देखने को मिलेगी। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।  

यूपी में खूब बारिश

मॉनसून की एंट्री के साथ ही उत्तर प्रदेश में खूब बारिश देखने को मिल रही है। आगामी कुछ दिनों में बारिश की रफ्तार और भी बढ़ने वाली है। इस कारण राज्य की नदियां उफान पर हैं। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शाहजहांपुर में करीब 2-3 फीट पानी भर गया। मौसम विभाग की मानें तो 13 जुलाई को पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या समेत 23 जिलों में मूसलधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि राज्य में इन दिनों खूब बारिश हो रही है। साथ ही तापमान में कमी दर्ज की गई है और मौसम सुहाना बना हुआ है।

बिहार का कैसा रहेगा मौसम

बिहार के मौसम की अगर बात करें तो बिहार में कई दिनों से मॉनसून के कारण बारिश देखने को मिल रही है। अलग-अलग जिलों को लेकर मौसम विभाग द्वारा आए दिन अलर्ट जारी किया जा रहा है। हालांकि आगामी कुछ दिनों बारिश में कटौती देखने को मिल सकती है। दरअसल एक बार फिर बिहार के तापमान में वृद्धि होने लगी है। लोगों को उमस भरी गर्म से राहत नहीं मिलने वाली। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्व बिहार और आसपास के इलाकों में समुद्र तल े औसत 0.9 किमी ऊपर मौजूद है। इसके प्रभाव से बिहार में अगले 24 घंटे में खूब बारिश होने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत